Rajasthan Weather Update : मौसम केन्द्र जयपुर ने आज राजस्थान के 11 शहरों के लिए तेज अंधड़, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार सुबह 4 बजे मौसम विभाग ने 3 घंटे का डबल अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज रविवार सुबह 4 बजे 3 घंटे का डबल अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत नागौर, डीडवाना-कुचामन तथा अजमेर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 60-80 KMPH की गति से तूफानी हवा चलने का अनुमान जताया है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, जयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर, उदयपुर तथा चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा तथा हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्अ जारी किया है।
1- पेड़ की बड़ी शाखाओं, बिजली के खंभे तथा अन्य कमजोर संरचनाओं को नुकसान होने की प्रबल संभावना है।
2- फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें तथा मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
1- सामान्यतः कोई विशेष प्रभाव नहीं।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
मौसम केन्द्र जयपुर ने रविवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और सवाई माधोपुर में तेज अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना जताई है।
इन गतिविधि के कारण आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा और लू चलने की संभावना नहीं है। केंद्र के अनुसार अब जून के दूसरे सप्ताह में ही तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आमजन को चेतावनी दी है कि अंधड़ के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
प्रदेश में पिछले दो दिन से चल आंधी और बारिश का दौर शनिवार को पूरे परवान पर रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार जयपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, संगरिया (हनुमानगढ़), चूरू, सीकर, फलोदी, नागौर, बाड़मेर, अलवर, उदयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में दोपहर बाद अचानक चली धूल भरी आंधी ने शहरों को मिट्टी कर दिया। तेज अंधड़ से बीकानेर, चूरू और नागौर में जीरो विजिबिलिटी हो गई। दिन में ही अंधेरा छा गया। अंधड़ के बाद मेघगर्जन और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शनिवार को करीब 19 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 70 किमी प्रतिघंटा रही। उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिन आंधी-तूफान के आसार बने रहेंगे और तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी।