# जबलपुर

‘छुपकर अंधेरे में कोर्ट रूम में बैठा था ट्विशा शर्मा का पति’ पीड़ित पक्ष के वकील बड़ा दावा

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्वत का बड़ा आरोप- रिटायर्ड जज के बेटे को हो रही बचाने की कोशिश।

2 min read
twisha sharma case samarth singh

Twisha Sharma Husband Samarth Singh: भोपालके हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को बचाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने ये आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी समर्थ सिंह के सरेंडर करने के लिए जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचने को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। बता दें कि ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह शुक्रवार को सरेंडर करने के लिए जबलपुर जिला कोर्ट में पहुंचा था, हालांकि कोर्ट में उसे वापस लौटा दिया और भोपाल कोर्ट में सरेंडर करने के लिए कहा है। कोर्ट परिसर से पुलिस और SIT की टीम ने समर्थ सिंह को हिरासत में ले लिया है और उसे भोपाल लेकर आ रही है।

'कोर्ट रूम में छुपकर बैठा था समर्थ'

पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रिटायर्ड जज के बेटे समर्थ सिंह को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जबलपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कोर्ट रूम के अंदर समर्थ सिंह अंधेरे में, सारी लाइटें बंद करके, मास्क पहनकर आराम से बैठा हुआ था। जज अपनी सीट पर नहीं थे। वहां तीन क्लर्क मौजूद थे। मैंने उनसे पूछा कि किस अधिकार से उन्होंने उसे वहां बिठा रखा है तो उनके पास मेरे सवाल का कोई जवाब नहीं था। जैसे ही समर्थ सिंह ने मुझे देखा, वह वहां से भाग गया। उसके वकीलों ने मुझे धक्का दिया… मुझे नहीं पता कि पुलिस वहां आई थी या नहीं।"

ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करने का आदेश

पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने ये भी बताया कि जबलपुर जिला कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को ट्रायल कोर्ट या फिर जांच अधिकारी के सामने सरेंडर करने के लिए कहा है। ट्रायल कोर्ट भोपाल में है। इसके अलावा, जांच अधिकारी, SIT भी हैं, और आज एक आदेश जारी किया गया है कि CBI भी इस मामले में शामिल होगी। इसके बावजूद समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आया था, हमें उसके सरेंडर करने के बारे में पता चला था।

12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।