# हुबली

फ्लाइट टिकट बुकिंग पर डबल चार्ज का खेल? मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिए जांच के आदेश

विमान यात्रियों से टिकट बुकिंग और रद्दीकरण के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा एयरलाइन कंपनियों की तुलना में कई गुना अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोपों के बीच केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जांच के आदेश दिए हैं।

less than 1 minute read

सख्त कार्रवाई करने को कहा
उन्होंने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने अधिकारियों से यह भी जांच करने को कहा है कि क्या टिकट बुकिंग और रद्दीकरण के दौरान यात्रियों से सीमा से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। यदि ऐसी व्यापक अनियमितताएं सामने आती हैं तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

मंत्री के निर्देश की वजह
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा नामक एक ग्राहक ने अगोड़ा प्लेटफॉर्म के जरिए मुंबई का टिकट बुक करते समय गलती से मुंबई की जगह नवी मुंबई चुन लिया था। टिकट रद्द करने पर अगोड़ा ने 4,764 रद्दीकरण शुल्क काटकर केवल 1,571 वापसी राशि दिखाई। बाद में ग्राहक ने सीधे अकासा एयर पर रद्दीकरण शुल्क की जांच की, जहां केवल 299 शुल्क काटकर 6,076 वापसी राशि दिखाई गई। इससे पता चला कि अगोड़ा ने एयरलाइन की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक शुल्क वसूला। इसके बाद ग्राहक ने सवाल उठाया कि जब एयरलाइन केवल 299 काट रही है तो अतिरिक्त 4,764 किस आधार पर लिया जा रहा है। शिकायत के बाद मामला उपभोक्ता विभाग के संज्ञान में आया।

Also Read
View All
हुब्बल्ली की तोलंकेरे झील पार्क उपेक्षा का शिकार: शहर के लोकप्रिय पिकनिक स्थल की चमक फीकी, गंदगी, खरपतवार और टूटी सुविधाओं से परेशान लोग

यादगीर में भाषा को लेकर विरोध प्रदर्शन, अंग्रेजी होर्डिंग्स पर पोता गया काला रंग

राम नाम की गूंज: नवनगर का श्रीराम मंदिर, जहां भक्ति के साथ जीवंत रहती है राम परंपरा

हुब्बल्ली का भवानीशंकर मंदिर: आस्था और चालुक्यकालीन विरासत का जीवंत प्रतीक, संकरी गलियों में बसी ऐतिहासिक धरोहर, जहां इतिहास, स्थापत्य और श्रद्धा का होता है संगम

धारवाड़ का ऐतिहासिक सोमेश्वर मंदिर: सदियों पुरानी आस्था और विरासत का जीवंत प्रतीक