# हुबली

अष्टमी पर शक्ति माता देवी मंदिर में उमड़ी आस्था, भक्ति में सराबोर श्रद्धालु

अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनायाहुब्बल्ली के अरली कट्टी ओणी के पास स्थित शक्ति माता देवी मंदिर में अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर दिनभर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। मंदिर में […]

less than 1 minute read
हुब्बल्ली के शक्ति माता देवी मंदिर में अष्टमी के अवसर पर सजाई गई माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करती युवतियां।

अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया
हुब्बल्ली के अरली कट्टी ओणी के पास स्थित शक्ति माता देवी मंदिर में अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर दिनभर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। मंदिर में विराजित शक्ति माता की आकर्षक सजावट की गई, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष अवसर पर झूला झुलाने की परंपरा भी निभाई गई, जो भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगण देवी की स्तुति में लीन होकर भक्ति में सराबोर नजर आए। मंदिर में सुबह और शाम नियमित रूप से पूजा होती है, लेकिन अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या में विशेष बढ़ोतरी देखी गई।

मंदिर के प्रति गहरी आस्था
मंदिर में सेवारत रितु पंवार ने बताया कि मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। कुछ वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया, जिसके बाद यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और सभी ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

Also Read
View All
हुब्बल्ली की तोलंकेरे झील पार्क उपेक्षा का शिकार: शहर के लोकप्रिय पिकनिक स्थल की चमक फीकी, गंदगी, खरपतवार और टूटी सुविधाओं से परेशान लोग

यादगीर में भाषा को लेकर विरोध प्रदर्शन, अंग्रेजी होर्डिंग्स पर पोता गया काला रंग

राम नाम की गूंज: नवनगर का श्रीराम मंदिर, जहां भक्ति के साथ जीवंत रहती है राम परंपरा

हुब्बल्ली का भवानीशंकर मंदिर: आस्था और चालुक्यकालीन विरासत का जीवंत प्रतीक, संकरी गलियों में बसी ऐतिहासिक धरोहर, जहां इतिहास, स्थापत्य और श्रद्धा का होता है संगम

धारवाड़ का ऐतिहासिक सोमेश्वर मंदिर: सदियों पुरानी आस्था और विरासत का जीवंत प्रतीक