# राशिफल

Weekly Rashifal 7 to 13 June 2026: मेष से कन्या राशि तक जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 2026: Weekly Horoscope June 2026: जून के इस सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के करियर, कारोबार, धन, सेहत और रिश्तों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान और कौन से उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत।

5 min read
Weekly Rashifal: जून का नया सप्ताह लेकर आया है बड़ा ज्योतिषीय बदलाव! आपकी राशि के लिए कितने शुभ हैं ये 7 दिन? (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Rashifal 7 to 13 June 2026:साप्ताहिक राशिफल: जून के नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ग्रह-नक्षत्रों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के जीवन पर बड़ा असर डाल सकती है। इस सप्ताह कहीं करियर और कारोबार में नई संभावनाएं बनेंगी तो कहीं खर्च, तनाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और अटके कामों में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ लोगों को सेहत और निर्णयों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए सभी 6 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) और जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिये न राम की कहावत, हमेशा याद रखनी चाहिए। इस सप्ताह आपके गुडलक में कुछ कमी पेशी देखने को मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके काम कुछेक अड़चनों और अधिक भागदौड़ करने के बाद ही पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको मनचाहे काम को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

इस पूरे सप्ताह आपको आलस्य और हताशा से बचना होगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का काम कल पर टालने अथवा आधे-अधूरे मन से करने की भूल बिल्कुल न करें क्योंकि आप पर न सिर्फ विरोधियों की बल्कि आपके सीनियर की भी नजर बनी रहेगी। एक छोटी सी भूल के कारण आपके मान-सम्मान और करियर को नुकसान पहुंच सकता है।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी प्रकार शॉर्टकट या फिर नियम विरुद्ध कार्य करने की गलती न करें। कागजी काम को सही समय पर सही तरीके से निपटाएं। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको उससे सुलह करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और मर्यादित रहें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि (Weekly Horoscope Taurus)

वृष राशि के जातकों को जून के इस सप्ताह में "सावधानी हटी दुर्घटना घटी" स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में धीमी प्रगति और अपेक्षाकृत कम लाभ होता नजर आएगा। आर्थिक दृष्टि से कहा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल उम्मीद से कुछ कम रह सकता है।

सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी दूरी की यात्रा संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़े पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल बनाकर चलने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों ही मोर्चों पर जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आप जहां मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, तो वहीं कुछेक घरेलू मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से समय पर मदद अथवा समर्थन न मिल पाने पर मन दुखी रह सकता है।

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करना चाहिए और भावना में बहकर कोई गलत निर्णय लेने से बचना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Weekly Horoscope Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आपके अधूरे और अटके कार्य पूरे होंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सप्ताह की शुरुआत में ही कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। सत्ता सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपना काम निकलवाने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सुखद एवं प्रगतिदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे।

इस सप्ताह आप अपनी कार्ययोजना में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अभिन्न मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Weekly Horoscope Cancer)

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपके विरोधी आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे में अपने कार्यक्षेत्र में खूब सावधान रहें। इस सप्ताह आपके जीवन में व्यावहारिक एवं करियर-कारोबार से जुड़े मामले एक दूसरे से होड़ करते हुए नजर आएंगे। इस स्थिति के बीच आप खुद को एक गेंद की तरह कभी इधर तो कभी उधर के पाले में जाता हुआ महसूस करेंगे।

सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान ऑफिस की उलझनें, नई योजनाओं का क्रियान्वयन और परिवार की समस्याओं आदि को लेकर खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ देखेंगे। संकट के इस समय में आपका कोई करीबी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। हालांकि जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद भी आपके भीतर असंतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा।

सप्ताह के अंत तक आप खुद को किसी एकांत जगह पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह आपको लोगों से विनम्रता से पेश आना होगा क्योंकि क्रोध में निकली कोई बात लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह राशि (Weekly Horoscope Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। इस दौरान आप अपने घर की मरम्मत, साज-सज्जा अथवा सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। बहुप्रतीक्षित विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कुल मिलाकर इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूलता नजर आएगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जो भी काम करेंगे उसमें अपना हानि-लाभ देखते हुए अर्थोपार्जन पर फोकस करेंगे, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने के कारण वित्तीय संतुलन बनाए रखना आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकता है। इस दौरान सेहत के मोर्चे पर भी आपको सावधानी रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर हावी होने से बचना चाहिए।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या राशि (Weekly Horoscope Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपका इस सप्ताह पूरा फोकस अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लाभ कमाने पर रहेगा।

सप्ताह के मध्य में आप अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात प्रभावी लोगों से होगी, जिसके कारण आपकी यह व्यक्तिगत यात्रा व्यावसायिक यात्रा में तब्दील हो जाएगी। इस दौरान आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने के लिए तीन-तिकड़म का सहारा भी लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। किसी महिला मित्र की मदद से करियर में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, हालांकि सप्ताह के अंत में गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।