# राशिफल

Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: हिंदू नववर्ष 2026 राशिफल गुरु होंगे वर्ष के राजा, मंगल मंत्री, जानें मेष से मीन तक किस राशि का चमकेगा भाग्य

Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: हिंदू नववर्ष 2026 के साथ विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो रही है। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल गुरु को वर्ष का राजा और मंगल को मंत्री माना गया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का संभावित वार्षिक प्रभाव।

2 min read
Hindu new year 2026 horoscope|फोटो सोर्स- Chatgpt

Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया साल जनवरी से शुरू होता है, लेकिन हिंदू परंपरा में नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। इस वर्ष हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 से आरंभ होगा और इसके साथ विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस संवत्सर में गुरु बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री रहेंगे, जिससे पूरे वर्ष विशेष ज्योतिषीय प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों के जीवन में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। (Hindu New Year 2026 Predictions)

क्या है विक्रम संवत 2083?

विक्रम संवत भारत की प्राचीन और पारंपरिक कालगणना प्रणाली है, जिसका उपयोग विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक तिथियों के निर्धारण में किया जाता है। मान्यता है कि इसकी शुरुआत महान सम्राट विक्रमादित्य ने की थी, इसलिए इसे विक्रम संवत कहा जाता है। यह पंचांग ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 57 वर्ष आगे माना जाता है। इसी वजह से वर्ष 2026 में विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा।

Hindu New Year 2026: राशियों पर हिंदू नववर्ष 2026 का असर

  • मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह साल खास रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है, नौकरी और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
  • मिथुन और कन्या राशि वालों को मध्यम परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और बेकार खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • वृषभ और तुला राशि वालों को औसत फल मिलेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है और धार्मिक यात्राएं करने का मौका मिलेगा। नौकरी में धैर्य से काम करने पर सफलता मिल सकती है।
  • कर्क और सिंह राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इस साल केतु की स्थिति चुनौतियां ला सकती है। कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
  • मकर और कुंभ राशि के लिए परिणाम मिला-जुला रहेंगे। संघर्ष और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने पर सफलता संभव है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।