# स्वास्थ्य

Hip Dysplasia : वरुण धवन की बेटी को ये कैसी “बीमारी”, एनेस्थीसिया दिया… चलना मुश्किल, हड्डी के डॉक्टर ने दी ये सलाह

Varun Dhawan Daughter Hip Dysplasia : एक्टर वरुण धवन 'बी ए मैन, यार!' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी बेटी के हिप डिस्प्लेसिया/ 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप' (DDH) के बारे में बताया जिससे लारा जूझ रही हैं। इलाज के लिए एनेस्थीसिया दिया गया। डॉ. मिहिर थानवी (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने पत्रिका को DDH / हिप डिस्प्लेजिया के बारे में बताया है।

2 min read
बेटी के साथ वरुण और नताशा की फाइल फोटो | Credit - Instagram/varundhawan

Varun Dhawan Daughter Hip Dysplasia : एक्टर वरुण धवन 'बी ए मैन, यार!' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी बेटी लारा के बारे में बताया कि वो ठीक से चल-फिर नहीं पाती है। हिप डिस्प्लेसिया/ 'डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप' (DDH) नाम की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही है। जिन बच्चों को ये होता है वो चल-फिर नहीं पाते हैं। उनके पैरों में खास प्रकार की दिक्कत होती है। डॉ. मिहिर थानवी (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया कि बच्चों में इस तरह की दिक्कत का क्या कारण है और इसकी पहचान कैसे की जाती है?

वरुण की बेटी को डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ द हिप (DDH)

वरुण धवन की बेटी लारा जब डेढ़ साल की थी तब इसके बारे में पता चला और तब से इलाज चल रहा है। वो अब रिकवर कर रही है। बेटी को इस हाल में देखकर वो जिस दर्द में रहे बयां नहीं कर सकते। उनकी बेटी की एक पैर छोटी और एक बड़ी है। इस कारण वो चल-फिर नहीं पा रही। बता दें, लारा की उम्र करीब दो साल की है।

इंटरनेशनल हिप डिस्प्लेसिया इंस्टीट्यूट क्या कहता है?

इसे आमतौर पर हिप डिस्प्लेसिया भी कहते हैं। इंटरनेशनल हिप डिस्प्लेसिया इंस्टीट्यूट के मुताबिक, हिप डिस्प्लेसिया कई प्रकार के होते हैं। ये कुल्हे से जुड़ी समस्या है। इसमें कुल्हे की हड्डी अपनी जगह पर ना होकर के कहीं और होती है।

Expert Tips | हिप डिस्प्लेसिया पर ऑर्थो डॉक्टर की राय

डॉ. थानवी कहते हैं, हिप डिस्प्लेसिया कोई बीमारी नहीं है। यह एक प्रकार का डेवलपमेंटल इश्यू है जो बच्चों में होता है। इस कारण से बच्चे चल नहीं पाते हैं। उनके एक पैर में समस्या रहती है। इसके बारे में माता-पिता को पता होना चाहिए।

सवाल 1- मेरा बच्चा 14 माह का है। उसमें हिप डिस्प्लेसिया है या नहीं, कैसे पता चलेगा?

डॉक्टर का जवाब- बढ़ती उम्र के साथ बच्चों में डेवलपमेंटल साइन देखने चाहिए। इस उम्र में कुछ बच्चे हल्का-फुल्का चलते हैं, क्रालिंग करते हैं। दीवार पकड़कर या किसी अन्य चीज के सहारे उठते और बैठते हैं। अपने दोनों पैरों को मूव करते हैं। अगर ये लक्षण दिख रहे हैं तो हिप डिस्प्लेसिया नहीं है।

  • अगर आपका बच्चा 18-24 माह तक चल फिर नहीं पा रहा है।
  • एक पैर को बिल्कुल मूव नहीं करता।
  • उसका पैरों की लंबाई में असमानता है।

अगर उपरोक्त पॉइंट्स में बताए गए लक्षण हैं तो आपको बच्चों के डॉक्टर या बाल हड्डी रोग चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। हालांकि, ये बहुत रेयर होता है। मानकर चलिए कि 100 में से 1 बच्चे को होता है।

सवाल 2- हिप डिस्प्लेसिया कब पता चलता है?

डॉक्टर का जवाब- हिप डिस्प्लेसिया बर्थ से पहले और जन्म के बाद पता चल जाता है। इसके लिए कुछ मेडिकल जांच होती हैं। ये डॉक्टर बता देते हैं। अगर किसी ने जांच नहीं कराए हैं तो लक्षण देखकर पता चल जाता है।

सवाल 3- हिप डिस्प्लेसिया का इलाज क्या है?

डॉक्टर का जवाब- हिप डिस्प्लेसिया का इलाज है। इसे ठीक किया जा सकता है। इसलिए, घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसकी सर्जरी भी की जाती है। हालांकि, सर्जरी अंतिम विकल्प होता है। अधिकतर बच्चे बिना सर्जरी के स्वस्थ हो जाते हैं।

वरुण धवन की बेटी की भी नहीं हुई सर्जरी

एक्टर वरुण ने भी बताया है कि लारा को सर्जरी की जरुरत नहीं पड़ी। उसे स्पाइका कास्ट में रहना करीब ढाई माह तक रहना पड़ा। उसे एनेस्थीसिया दिया गया था, और जब वह जागी, तो वह कास्ट में थी। अब वो कास्ट से बाहर है और यकीनन एक दिन चलेगी, दौड़ेगी।

Also Read
View All
Respiratory Infections: दुनिया में हर दिन 1,800 बच्चों की सांस संबंधी संक्रमण से मौत, जानिए निमोनिया के शुरुआती लक्षण और बचाव

Health Risks of Obesity: 5 साल में महिलाओं में 6.7% और पुरुषों में 4.4% बढ़ा मोटापा, जानिए इससे कौन-कौन सी हो सकती हैं बीमारियां

Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण