# स्वास्थ्य

Vaginal Itching Causes: महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन-खुजली क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

Vaginal Itching Causes: महिलाओं में जननांगों में जलन और खुजली के कारण क्या हैं? डॉक्टर से जानें इंफेक्शन, एलर्जी और हार्मोनल बदलाव के संकेत और सही इलाज।

2 min read
Vaginal Itching Causes (Photo- chatgtp)

Vaginal Itching Causes: महिलाओं में प्राइवेट पार्ट में जलन, खुजली या इरिटेशन होना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार महिलाएं शर्म या जानकारी की कमी के कारण इसे नजरअंदाज कर देती हैं। जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह समस्या कभी-कभी किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकती है।

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन मेहला के अनुसार, “जननांगों में इरिटेशन कई कारणों से हो सकता है कुछ मामूली होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर की जरूरत पड़ती है।”

सबसे आम कारण क्या हैं?

इंफेक्शन सबसे बड़ी वजह- डॉ. मेहला बताती हैं कि फंगल इंफेक्शन (यीस्ट इंफेक्शन) सबसे ज्यादा होता है, जिसमें खुजली, लालपन और सफेद गाढ़ा डिस्चार्ज होता है। CDC की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 75% महिलाओं को जिंदगी में कभी न कभी यह समस्या होती है। इसके अलावा बैक्टीरियल इंफेक्शन और यौन रोग (STIs) जैसे हर्पीस या क्लैमाइडिया भी जलन और दर्द का कारण बन सकते हैं।

ज्यादा या कम सफाई- सफाई जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा या कम सफाई दोनों ही नुकसानदायक हो सकती हैं। WHO के अनुसार, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से शरीर का नेचुरल बैलेंस बिगड़ जाता है।

एलर्जी और सेंसिटिविटी- सेंटेड साबुन, पैड, टैंपोन या कुछ कपड़े भी एलर्जी कर सकते हैं, जिससे खुजली और जलन बढ़ सकती है।

हार्मोनल बदलाव- डिलीवरी, ब्रेस्टफीडिंग या मेनोपॉज के दौरान हार्मोन कम होने से ड्राइनेस और इरिटेशन हो सकता है।

स्किन की बीमारियां- एक्जिमा, सोरायसिस या लाइकेन स्क्लेरोसस जैसी समस्याएं भी लंबे समय तक खुजली का कारण बन सकती हैं।

टाइट कपड़े पहनना- टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना और नमी बढ़ती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं?

अगर ये लक्षण दिखें, तो देर न करें:

  • 3-5 दिन से ज्यादा तक समस्या रहना
  • तेज खुजली, दर्द या सूजन
  • बदबूदार या असामान्य डिस्चार्ज
  • घाव, छाले या जलन
  • पेशाब या संबंध बनाते समय दर्द

खुद से दवा लेना क्यों खतरनाक?

डॉ. मेहला चेतावनी देती हैं कि बिना जांच के दवा लेने से समस्या और बढ़ सकती है। इससे असली बीमारी छुप सकती है और बार-बार इंफेक्शन हो सकता है।

कैसे करें बचाव?

  • रोजाना साफ-सफाई रखें
  • कॉटन अंडरवियर पहनें
  • सेंटेड प्रोडक्ट्स से बचें
  • एरिया को सूखा रखें
  • समय पर डॉक्टर से सलाह लें

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Also Read
View All
Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण

Ramesh Subramanyam Death : हड्डियों के कैंसर के शुरूआती लक्षण जानिए, जिससे हुई तमिल फिल्म डायरेक्टर की मौत

Aplastic Anaemia symptoms: कैंसर सर्वाइवर Tyler Andrews ने 9 घंटे 55 मिनट में फतह किया एवरेस्ट, बचपन में एप्लास्टिक एनीमिया के थे शिकार