# स्वास्थ्य

Stomach Problems in Summer : गर्मियों में पेट की परेशानी, इन 5 देसी नुस्खों से मिलेगी झटपट राहत

Stomach Issues This Summer : गर्मी का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे दस्त, गैस, एसिडिटी और अपच आम हो जाती हैं। वजह? जल्दी खराब होने वाला खाना और गंदा पानी। लेकिन हर बार दवाइयों की ओर भागना जरूरी नहीं। कुछ आसान देसी नुस्खे हैं जो बिना ज्यादा मेहनत के आपको आराम दे सकते हैं।

2 min read
Stomach problems in summer here are 5 home remedies will give you instant relief

Summer Stomach Problems Remedies : गर्मी का मौसम एकदम जोर पकड़ चूका पर है, और ऐसे में पेट खराब (Stomach Problems) होना तो आम बात है। गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है और पानी भी साफ न मिले तो गड़बड़ हो जाती है। अब दवाइयां लेने से पहले, क्यों न कुछ अपने घर वाले नुस्खे अपनाकर देखें? यहां बताए गए हैं 5 ऐसे देसी उपाय जिनसे आपको जल्दी आराम मिल सकता है और मेहनत भी ज्यादा नहीं लगेगी।

Stomach Problems in Summer : गर्मी में पेट ठीक रखने के 5 देसी तरीके

1. अजवाइन और काला नमक – गैस और दर्द के लिए रामबाण

    अजवाइन हर भारतीय रसोई में मिलती है और पेट की समस्याओं (Stomach Problems) के लिए सबसे आसान घरेलू इलाज है।

    कैसे करें इस्तेमाल:

    एक चम्मच अजवाइन में चुटकीभर काला नमक मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ निगल लें। इससे गैस निकलती है और पेट दर्द में राहत मिलती है।

    2. दही और इसबगोल – दस्त में तुरंत राहत

      दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आपकी आंत की सेहत सुधारते हैं और इसबगोल पानी को सोखकर स्टूल को थिक बनाता है।

      कैसे करें सेवन:

      एक कटोरी ताजा दही में एक बड़ा चम्मच इसबगोल मिलाएं और खाना खाने के बाद खाएं। ये मिश्रण दस्त को जल्दी कंट्रोल करता है।

      3. अदरक और पुदीना – उल्टी, मरोड़ और बदहजमी के लिए असरदार

        अदरक एक नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी है और पुदीना की ठंडी तासीर पेट को ठंडक देती है।

        पेय बनाने का तरीका:

        अदरक और पुदीने का रस निकालें, उसमें थोड़ा नींबू रस और काला नमक मिलाएं। इस मिक्स को ठंडे पानी में मिलाकर पिएं। ये ड्रिंक पेट (Stomach Problems) को आराम देता है और मतली में राहत पहुंचाता है।

        4. सौंफ – खाने के बाद चबाएं और देखें कमाल

          सौंफ न सिर्फ सांस को ताजा करती है, बल्कि ये पाचन को भी सुधारती है और गैस को कम करती है।

          उपयोग का तरीका:

          एक चम्मच सौंफ चबा लें या फिर सौंफ की चाय बनाएं – एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें और छानकर पिएं।

          5. चावल का माड़ और खिचड़ी

            अगर पेट बहुत ज्यादा गड़बड़ है, तो भारी खाना न खाएं। चावल का माड़ यानी Rice Water हल्का होता है, हाइड्रेशन में मदद करता है और दस्त को कंट्रोल करता है।

            कैसे तैयार करें:

            थोड़े ज्यादा पानी में चावल उबालें, माड़ छान लें और ठंडा करके पिएं। साथ में दही-खिचड़ी खाना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

            गर्मी में साफ पानी पीना, ठंडे या बासी खाने से बचना और हल्का भोजन करना बेहद जरूरी है। अगर पेट की समस्या दो दिन से ज्यादा बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

            Gas In Stomach: गैस की समस्या में अपनाएं ये उपाय

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Also Read
            View All
            Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

            Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

            बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण

            Ramesh Subramanyam Death : हड्डियों के कैंसर के शुरूआती लक्षण जानिए, जिससे हुई तमिल फिल्म डायरेक्टर की मौत

            Aplastic Anaemia symptoms: कैंसर सर्वाइवर Tyler Andrews ने 9 घंटे 55 मिनट में फतह किया एवरेस्ट, बचपन में एप्लास्टिक एनीमिया के थे शिकार