# स्वास्थ्य

Dark Circles Cancer Symptom : डार्क सर्कल्स कैंसर जैसी कई बीमारियों का भी संकेत, सिर्फ ब्यूटी के नजरिए से ना देखें

Dark Circles Cancer Symptom : डार्क सर्कल्स (आंखों के नीच काले घेरे) को आमतौर ब्यूटी के लिहाज से देखा जाता है। पर डार्क सर्कल्स कैंसर के अलावा कई बीमारियों के भी संकेत हो सकते हैं। ये बात कई शोध में सामने आ चुकी है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Dark Circles Cancer Symptom : डार्क सर्कल्स (आंखों के नीच काले घेरे) को आमतौर ब्यूटी के लिहाज से देखा जाता है। इसलिए, लोग डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए ना जाने कितने प्रकार के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इसके बावजूद भी जिद्दी डार्क सर्कल्स नहीं हटता। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाइए! कहीं ये बीमारी का संकेत तो नहीं दे रहा। कई शोध ये बताते हैं कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स कैंसर के अलावा कई बीमारियों के कारण (Dark Circles Sign of illness) होते हैं।

आंखों के काले घेरे किस बीमारी से होते हैं?

आंखों के काले घेरे किस बीमारी से होते हैं। इसकी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं-

डर्मेटोमायोसाइटिस (Dermatomyositis) का लक्षण

यह एक दुर्लभ सूजन वाली बीमारी (inflammatory disease) है। ये मांसपेशियों में कमजोरी और त्वचा पर चकत्ते पैदा करती है। आंखों के ऊपरी हिस्से और आसपास बैंगनी या गहरे लाल रंग के घेरे इसका मुख्य लक्षण हैं।

द लैंसेट (The Lancet) के मुताबिक, वयस्कों में, डर्मेटोमायोसाइटिस कभी-कभी शरीर के किसी आंतरिक कैंसर (जैसे फेफड़े, अंडाशय या स्तन कैंसर) के साथ जुड़ा हो सकता है।

दुर्लभ कैंसर न्यूरोब्लास्टोमा (Neuroblastoma) के लक्षण

Clinical Pediatrics के मुताबकि, यह मुख्य रूप से बच्चों में होने वाला दुर्लभ कैंसर है। इसमें आंखों के चारों ओर चोट के निशान जैसे काले-नीले घेरे दिख सकते हैं, जो कैंसर के हड्डियों (ऑर्बिट) तक फैलने के कारण होते हैं।

डार्क सर्कल्स हटाने का Video

एनीमिया का लक्षण (Anemia Symptoms)

Journal of Cosmetic Dermatology अध्ययन में डार्क सर्कल्स वाले लगभग 50% लोगों में आयरन की कमी (एनीमिया) देखी गई। जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो त्वचा की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाती, जिससे आंखों के नीचे की नसें गहरे रंग की दिखने लगती हैं।

थायराइड डिस्ऑर्डर (Thyroid Disorders)

Indian Journal of Dermatology के अनुसार, थायराइड हार्मोन का असंतुलन त्वचा को ड्राई बना देता है और आंखों के आसपास की त्वचा को पतला कर सकता है, जिससे काले घेरे उभर आते हैं। हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों में अक्सर पेरिऑर्बिटल एडिमा और डार्क सर्कल्स देखे जाते हैं।

डिस्क्लेमर - उपरोक्त दी गई जानकारी कई शोध पत्रों के आधार पर दी गई है। इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाना है। अगर आप लंबे समय से डार्क सर्कल्स से जूझ रहे हैं तो आप डॉक्टर से परामर्श लें ताकि सही कारण का पता चल सके।

Also Read
View All
Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण

Ramesh Subramanyam Death : हड्डियों के कैंसर के शुरूआती लक्षण जानिए, जिससे हुई तमिल फिल्म डायरेक्टर की मौत

Aplastic Anaemia symptoms: कैंसर सर्वाइवर Tyler Andrews ने 9 घंटे 55 मिनट में फतह किया एवरेस्ट, बचपन में एप्लास्टिक एनीमिया के थे शिकार