# स्वास्थ्य

Cardiac Arrest Early Sign : अधिकतर लोगों में एक घंटे पहले कार्डियक अरेस्ट के ऐसे संकेत दिखे, NHLB.NIH ने बताया

Cardiac Arrest Early Sign In Hindi : नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट (nhlbi.nih.gov) ने बताया है कि कार्डियक अरेस्ट से पहले क्या लक्षण दिखते हैं।

2 min read
कार्डियक अरेस्ट की सांकेतिक तस्वीर (Credit- Freepik)

Cardiac Arrest Early Sign In Hindi : बैठे-बैठे, हंसते-खेलते, डांस करते-करते; "अचानक मौत' की खबरें सामने आती हैं। दरअसल, मेडिकल की भाषा में इसे कार्डियक अरेस्ट कहते हैं। नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट (nhlbi.nih.gov) ने अपने लेख में बताया है कि कार्डियक अरेस्ट के 1 घंटे पहले और एक सप्ताह पहले शरीर क्या लक्षण देता है। इस बात को ध्यान रखा जाए तो कार्डियक अरेस्ट का खतरा टाला जा सकता है। जिसे हम नीचे समझेंगे-

चेतावनी संकेत क्या हैं?

nhlbi.nih.gov के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट का शिकार होने वाले अधिकांश लोगों में घटना से एक घंटे पहले एक या अधिक लक्षण देखे गए थे। कुछ लक्षण कार्डिएक अरेस्ट से कुछ सप्ताह पहले भी दिखाई दे सकते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें कार्डिएक अरेस्ट से पहले कोई लक्षण नहीं थे-

हार्ट अटैक के संभावित चेतावनी संकेत, जो कार्डियक अरेस्ट का एक मुख्य कारण है, नीचे दिए गए हैं:

  • सांस की तकलीफ (पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम)
  • अत्यधिक थकान (असामान्य कमजोरी)
  • पीठ दर्द
  • फ्लू जैसे लक्षण
  • पेट दर्द, मतली (जी मिचलाना) और उल्टी
  • सीने में दर्द, मुख्य रूप से एंजाइना (महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक आम)
  • बार-बार चक्कर आना या बेहोश होना, विशेष रूप से कठिन व्यायाम करते समय, बैठते समय या पीठ के बल लेटते समय
  • दिल की धड़कनें तेज होना (Heart palpitations), या ऐसा महसूस होना कि आपका दिल बहुत तेजी से धड़क रहा है, फड़फड़ा रहा है, या धड़कन छूट रही है।

कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर समझें

कई बार कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक को लेकर कफ्यूजन हो सकता है। इसको लेकर ये बात जान लें-

  • कार्डियक अरेस्ट: यह दिल में एक इलेक्ट्रिकल (विद्युत) समस्या के कारण होता है जो दिल की धड़कन को रोक देता है। यदि कोई तुरंत कदम न उठाए, तो यह अक्सर घातक (जानलेवा) होता है।
  • हार्ट अटैक: यह दिल की धमनियों (arteries) में रुकावट के कारण होता है। रक्त प्रवाह की कमी से दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है, लेकिन दिल आमतौर पर धड़कता रहता है।

कार्डियक अरेस्ट में देरी बिल्कुल ना करें

यदि आपको चेतावनी संकेत मिलते हैं, जैसे कि बेहोशी या सीने में दर्द, जो कार्डियक अरेस्ट के उच्च जोखिम का संकेत दे सकते हैं, तो अपने डॉक्टर को कॉल करें। स्वास्थ्य सेवा मिलने तक सीपीआर देते रहें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट (nhlbi.nih.gov) के रिपोर्ट पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है।

Also Read
View All
Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण

Ramesh Subramanyam Death : हड्डियों के कैंसर के शुरूआती लक्षण जानिए, जिससे हुई तमिल फिल्म डायरेक्टर की मौत

Aplastic Anaemia symptoms: कैंसर सर्वाइवर Tyler Andrews ने 9 घंटे 55 मिनट में फतह किया एवरेस्ट, बचपन में एप्लास्टिक एनीमिया के थे शिकार