Hamirpur accident news: हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहा एक पुल तेज अंधी-तूफान में धाराशाई हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।
Hamirpur news: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तड़के आए आंधी तूफान ने जमकर तांडव मचाया है। हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहा एक पुल तेज आंधी-तूफान में धाराशाई हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लोग पुल के मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मौके पर पुलिस के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तड़के हमीरपुर में आए आंधी तूफान ने लालपुरा के मोराकान्दर परसनी में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का हिस्सा धराशाई हो गया है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। शुक्रवार की सुबह 3 बजे के बाद अचानक से तेज हवा बहने लगी और धीरे-धीरे आंधी और तूफान का रूप ले ली। इसके बाद निर्माणाधीन पुल का ढांचा डगमगा उठा। वहीं, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पुल का ढांचा गिर पड़ा।
पुल का हिस्सा गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान कुछ मजदूर पुल के मलबे में दब गए। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, अंधी तूफान की वजह से पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में देर हुई और इसी वजह से राहत और बचाव कार्य में भी देरी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान 6 लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि कुछ घायलों को भी मलबे से बाहर निकाला गया है।
मौके पर अभी भी राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बचाव टीम एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाने में लगी हुई है। इसके साथ ही मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन और क्रेन को भी लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मारे गए लोकेंद्र, कुलदीप निषाद, सावंत यादव और सभाजीत बांदा जिले के रहने वाले हैं, जबकि पुष्पेंद्र चौहान और राजेश पाल हमीरपुर के निवासी बताया जा रहे हैं।