# गुडगाँव

गुरुग्राम: खांडसा मंडी में पार्किंग विवाद पर खूनी खेल, आढ़ती ने सुआ घोंपकर पड़ोसी फल व्यापारी को उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम की खांडसा अनाज मंडी में गाड़ी पार्क करने के मामूली विवाद पर एक आढ़ती ने दूसरे फल व्यापारी पर चाकू सुए से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

2 min read
photo social media

Khandsa Mandi Crime: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ गाड़ी खड़ी करने जैसी छोटी सी बात पर एक व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह खूनी झड़प खांडसा अनाज मंडी परिसर में रविवार सुबह हुई। आरोपी फ्रूट आढ़ती ने बहस बढ़ने के बाद अपने पड़ोसी फल व्यापारी के पेट और छाती पर नुकीले हथियार से कई वार किए। ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

यह पूरी घटना गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना इलाके की है। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अनाज मंडी में फल व्यापारी भारत भूषण रविवार सुबह अपनी दुकान के पास फलों से भरा एक ट्रक पार्क करवा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में अनार की आढ़त चलाने वाले व्यापारी जय भगवान ने आपत्ति जताई। जय भगवान का कहना था कि ट्रक का ड्राइविंग वाला हिस्सा उनकी दुकान की तरफ आ रहा है, इसलिए गाड़ी को थोड़ा साइड में करके खड़ा किया जाए। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई।

आरोपी आढ़ती अचानक नुकीला हथियार निकालकर भारत भूषण पर हमला कर देता है।

बहस के बाद सुए से किया जानलेवा हमला

देखते ही देखते दोनों व्यापारियों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद दूसरे लोग भी बीच-बचाव के लिए आ गए। गुस्से में आकर आरोपी जय भगवान अपनी दुकान के अंदर गया और वहां रखा एक नुकीला सुआ उठा लाया। उसने बिना कुछ सोचे-समझे भारत भूषण के पेट और छाती पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से भारत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को पीछे धकेला और घायल भारत भूषण को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात का लाइव वीडियो आया सामने

इस दर्दनाक घटना का एक 2 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फलों से लदे ट्रक के पास दोनों व्यापारियों के बीच पहले तीखी नोकझोंक होती है। फिर बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच जाती है। इसी बीच आरोपी आढ़ती अचानक नुकीला हथियार निकालकर भारत भूषण पर हमला कर देता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जय भगवान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस और फॉरेंसिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Also Read
View All
दो बेटियों की मां ने थाने पहुंच सुनाई दर्दनाक कहानी, ससुराल पक्ष पति को भड़काने के लगाए आरोप

पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागता था, लाइव लोकेशन से रखता था नजर; गुरुग्राम के करोड़पति बिजनेसमैन को कोर्ट से नहीं मिली जमानत

कनपटी पर सटाई पिस्टल, सिर में दाग दी गोली, गुरुग्राम में प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

ट्रिपल मर्डर से दहला टीडीआई सिटी: लोहे की रॉड और धारदार हथियार से पति-पत्नी सहित 3 पड़ोसियों को उतारा मौत के घाट, चीख-पुकार से मची भगदड़

‘तेरी भाषा समझ नहीं आती’, गुरुग्राम में बिहार के युवक को बेहोश होने तक पीटा, दोस्त के बुलाने पर मिलने गया था युवक