# गाज़ियाबाद

‘हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी है’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक

Surya Murder Case Update: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में आरोपी असद के एनकाउंटर पर बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का बड़ा बयान। बोले- 'हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, जो जिस भाषा में समझेगा, उसे वैसे ही समझाएंगे।'

2 min read
बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक | फोटो सोर्स- patrika.com

Surya Murder Case Update: 'हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा।' गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के मारे जाने के बाद लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक बेहद तीखा बयान सामने आया है। विधायक ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि बहुसंख्यक समाज की शांति को कोई उसकी कमजोरी समझने की भूल न करे। उन्होंने यूपी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की तारीफ करते हुए योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को सराहा है।

'50 साल तक दंगा भूल जाएंगे…' विधायक ने दी चेतावनी

आरोपी असद के एनकाउंटर पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि लोग हमारी शांति को कमजोरी न समझें। उन्होंने कहा कि वहां (खोड़ा) में तो आबादी सिर्फ 5 प्रतिशत है, तब इतनी हिम्मत हो गई और हिंदू शांत रहा। लेकिन अपराधियों को समझ लेना चाहिए कि हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। जो जैसे समझेगा, उसे वैसे ही सबक सिखाया जाएगा। इन्होंने दिल्ली में दंगा करने की कोशिश की थी, लेकिन अब ये अगले 50 साल तक दंगा करना भूल जाएंगे। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है।
विधायक ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि अपराधियों का सही जगह मिलन कराने का काम पुलिस बखूबी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

28 मई को त्योहार के दिन गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 साल के सूर्या चौहान पर कुछ लड़कों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में काफी गुस्सा था। पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लिया और एक एनकाउंटर में मुख्य आरोपी असद को ढेर कर दिया। वहीं उसके दो साथियों फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाइक के विवाद में पिता ने कहा था- 'कहानी खत्म कर दो'

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतक सूर्या चौहान और आरोपी असद पहले दोस्त थे। घटना वाले दिन दोपहर में बाइक चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि असद ने इसकी शिकायत अपने पिता नवाब से की। इसके बाद पिता नवाब ने ही असद और उसके दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की खौफनाक साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, पिता ने ही कहा था कि आज इसकी कहानी खत्म कर दो, जिसके बाद आरोपियों ने सूर्या पर हमला कर दिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read
View All
‘मेरा घर वापस दिला दो साहब’ गाजियाबाद में विधवा की गुहार पर DM का बड़ा एक्शन, पुलिस साथ लेकर खुद पहुंच गए मौके पर

ये लोग खोड़ा में बसाए नहीं गए…खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए, असद के एनकाउंटर के बाद बोले संगीत सोम

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी टीम

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाला असद कपड़ों की दुकान पर करता था काम, आखिर क्यों हुआ खून करने पर उतारू

सूर्या हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद असद के घर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने ढोल बजाकर चिपकाया अवैध कब्जे का नोटिस, देखने आ रहे लोग