# गाज़ियाबाद

‘जब तक एनकाउंटर नहीं तब तक अंतिम संस्कार नहीं’, पैरा एथलेटिक्स चिराग त्यागी की हत्या के मामले में नया अपडेट

Chirag Tyagi Murder: बेंगलुरु में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में हत्या। भड़के परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, बोले- हत्यारों का एनकाउंटर करो। जानें पूरा मामला...

2 min read
चिराग त्यागी मर्डर केस में एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन | फोटो सोर्स- patrika.com

Chirag Tyagi Murder: बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीतकर लौटे 25 वर्षीय होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की साईं उपवन में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। चिराग का शव लहूलुहान हालत में मिलने के बाद उनके पैतृक गांव सैंथली में भारी आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने जिला प्रशासन को साफ कह दिया है कि जब तक आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिजन, दी चेतावनी- 'नहीं करेंगे अंतिम संस्कार'

रविवार को जब पोस्टमार्टम के बाद चिराग का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैंथली पहुंचा, तो वहां का माहौल बहुत गमगीन और तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के कड़े रुख तथा भारी गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर जिला मजिस्ट्रेट और एडिशनल सीपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। बड़े अधिकारी लगातार पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण एनकाउंटर की मांग पर लगातार अड़े हुए हैं और शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी है।

साईं उपवन में मिला लहूलुहान शव, मौत कैसे हुई इस पर सस्पेंस

शनिवार शाम करीब 3 बजे गाजियाबाद के जीटी रोड स्थित साईं उपवन के पास पुलिस को चिराग त्यागी का शव बहुत बुरी हालत में मिला था। शुरुआती जांच के दौरान डॉक्टरों को लगा कि मौत करंट लगने की वजह से हुई है, लेकिन जब शरीर की बारीकी से जांच की गई तो चिराग की पीठ में गोली का निशान भी पाया गया। आखिर चिराग की मौत गोली लगने से हुई या करंट लगने से, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

लूट नहीं… तो क्या है मर्डर की वजह? इन थ्योरीज पर टिकी पुलिस की सुई

घटनास्थल से पुलिस को चिराग का मोबाइल और उसका बैग पूरी तरह सुरक्षित मिला है। सामान चोरी न होने की वजह से पुलिस का मानना है कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है। अब पुलिस की तफ्तीश मुख्य रूप से तीन अलग-अलग कोणों पर घूम रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं खेल जगत में चिराग की लगातार बढ़ती कामयाबी से जलकर किसी पेशेवर प्रतिद्वंद्वी ने तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया या फिर इसके पीछे रुपयों का कोई पुराना लेनदेन या कोई निजी रिश्ते का मामला तो नहीं है।पुलिस अब इन सभी संभावनाओं को टटोल रही हैं।

Also Read
View All
‘मेरा घर वापस दिला दो साहब’ गाजियाबाद में विधवा की गुहार पर DM का बड़ा एक्शन, पुलिस साथ लेकर खुद पहुंच गए मौके पर

ये लोग खोड़ा में बसाए नहीं गए…खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए, असद के एनकाउंटर के बाद बोले संगीत सोम

‘हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी है’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी टीम

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाला असद कपड़ों की दुकान पर करता था काम, आखिर क्यों हुआ खून करने पर उतारू