अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (International Para athlete Chirag Tyagi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एथलीट का शव उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मिला है। पढ़ें पूरी खबर…
International Para Athlete Chirag Tyagi Murder: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (International Para athlete Chirag Tyagi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इंटरनेशनल एथलीट चिराग त्यागी का शव गाजियाबाद के हिंडन थाना क्षेत्र में मिला है। चिराग त्यागी की पीठ में गोली का निशान मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी गाजियाबाद जिले में मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सैथली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने 100 और 400 मीटर की कई स्पर्धा में भाग लिया था। चिराग ने राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। SHO कोतवाली सचिन कुमार के मुताबिक, एथलीट का शव मिलने की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
SHO सचिन कुमार ने बताया- राष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव गाजियाबाद के कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत साई उपवन में मिला है। वह सुबह की सुबह दिल्ली हॉस्टल से अपने गांव बसंतपुर सहली मुरादनगर के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार, उनकी पीठ में छेद है। यह गोली लगने से हुआ है या किसी अन्य वस्तु से प्रहार के कारण, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस को शाम के समय करीब 7 बजे शव मिलने की सूचना दी गई थी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच ने घटना स्थल से सैंपल एकत्र किए हैं। वारदात की सूचना पर मौका मुआयना करने पहुंचीं ACP उपासना पाण्डेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे गई गई है।
हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। घटना की जांच के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थित सपष्ट होगी। परिजनों के मुताबिक, चिराग त्यागी हॉस्टल से अपने गांव के लिए निकले थे।
(नोट- खबर अपडेट की जा रही है)