# गाज़ियाबाद

सूर्या हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद असद के घर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने ढोल बजाकर चिपकाया अवैध कब्जे का नोटिस, देखने आ रहे लोग

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद अब प्रशासन उसके घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है। तहसीलदार ने असद के घर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है।

2 min read
एनकाउंटर के बाद अब असद के घर चलेगा बुलडोजर (फोटो- पत्रिका)

Surya Murder Case Ghaziabad: गाजियाबाद स्थित खोड़ा इलाके में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस और योगी सरकार का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद अब प्रशासन उसके घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। प्रशासन की एक टीम ने खोड़ा कॉलोनी पहुंचकर असद के घर के बाहर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है। बता दें कि बीते रविवार को खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की बारीकी से पूछताछ कर रही है।

ढोल बजाकर चिपकाया नोटिस

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के नवनीत विहार में मुख्य आरोपी असद का घर है। सोमवार को प्रशासन की एक टीम तहसीलदार के नेतृत्व में असद के घर पहुंची। यहां तहसीलदार ने एसडीएम (SDM) द्वारा जारी किया गया एक नोटिस आरोपी के घर के बाहर चस्पा कर दिया है। इस दौरान प्रशासन ने बाकायदा ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर आसपास के लोगों को इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। कई लोग तो बाकायदा इस नोटिस की फोटो खींचकर भी ले जा रहे हैं। यहां तक की लोग असद के घर को भी दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं।

15 दिन का अल्टीमेटम वरना चलेगा बुलडोजर

प्रशासन ने अपने नोटिस में साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि, असद के मकान का यह निर्माण अवैध जमीन पर किया गया है। प्रशासन ने परिवार को 15 दिनों के भीतर इस नोटिस पर अपना जवाब तलब करने का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय के अंदर खुद से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन की तरफ से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पिता पुलिस की गिरफ्त में राजनीति भी तेज

असद के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिता से कड़ी पूछताछ कर रही है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं इस एनकाउंटर के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जहां इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं वहीं कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और तमाम हिंदू संगठनों ने पुलिस की इस कार्रवाई को पीड़ित परिवार के हित में सच्चा न्याय बताया है।

Also Read
View All
‘मेरा घर वापस दिला दो साहब’ गाजियाबाद में विधवा की गुहार पर DM का बड़ा एक्शन, पुलिस साथ लेकर खुद पहुंच गए मौके पर

ये लोग खोड़ा में बसाए नहीं गए…खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए, असद के एनकाउंटर के बाद बोले संगीत सोम

‘हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी है’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी टीम

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाला असद कपड़ों की दुकान पर करता था काम, आखिर क्यों हुआ खून करने पर उतारू