# गाज़ियाबाद

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! पीड़ित परिवार को सौंपा गया चेक

Surya Murder Case News: सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। रविवार को कैबिनेट मंत्री डीएम और सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सूर्या के घर बीजेपी के साथ-साथ हिंदू संगठनों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है...

2 min read
सूर्या हत्याकांड लेटेस्ट अपडेट (फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज)

Asad Encounter Ghaziabad: गाजियाबाद स्थित खोड़ा इलाके में सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इंदिरापुरम और खोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज तड़के यह मुठभेड़ हुई जिसमें असद मारा गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपी के मारे जाने के बाद पीड़ित परिवार ने योगी सरकार का आभार जताया है। शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों और बड़े नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मंत्री और डीएम ने सौंपा 5 लाख का चेक

गाजियाबाद के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांदड़, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और सांसद अतुल गर्ग पीड़ित परिवार से मिलने उनके खोड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका में सरकारी नौकरी देने का पक्का आश्वासन भी दिया। साहिबाबाद से विधायक और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने साफ किया कि योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी भी मौजूद रहीं।

डिप्टी सीएम और संगीत सोम ने की पुलिस की तारीफ

मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद की इस घटना को सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया था। पुलिस ने हत्यारों को घेर लिया और जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी असद मारा गया। वहीं बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी गाजियाबाद पुलिस को इस एनकाउंटर के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खराब मानसिकता वाले लोगों का यही अंत होना चाहिए और पूरा देश पुलिस की इस कार्रवाई के साथ खड़ा है।

वीएचपी नेता ने भी की मुलाकात

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनसे बात की और सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने परिवार को न्याय और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सूर्या की निर्मम हत्या के बाद खोड़ा इलाके में तनाव का माहौल है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूर्या के घर के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है।

Also Read
View All
Chirag Tyagi Murder: ‘अंकल जी’ कहकर घर आता था दोस्त, बेटे की लाश देख छलका चिराग के पिता का दर्द, कहा- असद की तरह ही कातिल का एनकाउंटर हो

Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे इंटरनेशनल पैरा रनर की हत्या, जलन में साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली

सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर के बाद दहशत, घर छोड़कर भाग गए लोग, 13 फ्लैट पर लटका ताला, सूर्या के घर पर कैसे हैं हालात?

बकरीद के दिन सूर्या की हत्या के बाद असद ने बनाया रील? सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल