# गाज़ियाबाद

गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रहे इंटरनेशनल पैरा रनर की हत्या, जलन में साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली

Chirag Tyagi murder Ghaziabad: इंटरनेशनल खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या उसके ही साथी यश खटिक ने गोली मारकर कर दी। वो भी इसलिए क्योंकि चिराग अपने करियर में तरक्की कर रहा था। चिराग के चचेरे भाई का कहना है कि इस बात से यश को जलन होने लगी थी इसलिए उसने भाई को मार डाला।

3 min read
जलन के चलते की दोस्त चिराग की हत्या

Para athlete Chirag Tyagi killed: गाजियाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की हत्या की खबर ने सबको झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल खिलाड़ी चिराग की हत्या उसके ही दोस्त यश खटिक ने चाकू मारकर कर दी। रविवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे चिराग के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि चिराग और यश से कई समय से साथ थे, दोनों की दोस्ती भी गहरी थी। लेकिन चिराग अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था और तरक्की भी हासिल कर रहा था, यह बात यश को अखरने लगी थी और वो चिराग से जलने लगा। आशीष ने आरोप लगाया कि यही वजह है कि यश ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

बदले की भावना से की हत्या

डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी और बदला लेना मकसद है। दरअसल, कुछ समय पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चलते चिराग त्यागी ने यश खटिक के नाम की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसकी वजह से यश को डिस्क्वॉलीफाई कर दिया गया था। पात्रता रद्द होने की वजह से यश के मन में चिराग को लेकर गुस्सा भर गया था। पुलिस का कहना है कि इसी खुन्नस और गुस्से के कारण आरोपी ने इस तरह का कदम उठाया।

स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौट रहा था चिराग

घटना के दौरान चिराग बेंगलुरु में होने वाले इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौट रहे थे। इस जीत के साथ उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वालिफाई किया था। पुलिस जांच और सीसीटीवी से पता चला है कि चिराग अपने दोस्त यश के साथ दिल्ली से ओला कैब से हिंडन आए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली से वापस लौटने के बाद दोनों साईं उपवन भी गए थे। जहां यश ने पिस्तौल से चिराग पर गोली चला दी और उसकी जान ले ली। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मुरादनगर के रहने वाले आरोपी यश खटिक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस टीम चिराग के परिवार, उनके कोच और प्रेमिका से भी पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल, पुलिस ने चिराग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जापान के एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई

गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले किसान मनोज त्यागी का इकलौता बेटा था चिराग। वह 100 से 400 मीटर की दौड़ में भी शामिल होता था। हाल ही में, 26 से 28 मई तक बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस चैंपियनशिप में गाजियाबाद के 6 पैरा-एथलीटों ने मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। चिराग भी उन्हीं में से एक थे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस साल 18 से 24 अक्टूबर के बीच जापान में होने वाले एशियन पैरा गेम्स का टिकट हासिल किया था।

बेंगलुरु कैंप में एक हफ्ते रुके थे चिराग

जिला पैरा एसोसिएशन के सचिव मोनू कुमार ने बताया कि चिराग त्यागी ने 400 मीटर की दौड़ में पहले और 1500 मीटर की दौड़ में दूसरे स्थान पर जीत हासिल की थी। इस बेहतरीन कामयाबी के बाद चिराग वापस घर के रवाना होने के लिए निकले थे। चिराग के सगे चाचा दीपक त्यागी ने बताया कि बेंगलुरु कैंप में पूरे एक सप्ताह बिताने के बाद फिर 29 मई को दिल्ली आ गए और वहां वे नेहरू स्टेडियम में ठहरे थे। सुबह 8:10 बजे मुझे फोन भी करके बताया था कि वह 3 बजे तक घर पहुंच जाएगा। लेकिन दिन में उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस से जानकारी मिली की चिराग के साथ घटना हो गई। थाने पंहुचने के बाद पता चला कि चिराग की हत्या हो गई है। शव कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन के पास मिला है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता मनोज त्यागी और मां निशा त्यागी बेसुध हो गए।

Also Read
View All
Chirag Tyagi Murder: ‘अंकल जी’ कहकर घर आता था दोस्त, बेटे की लाश देख छलका चिराग के पिता का दर्द, कहा- असद की तरह ही कातिल का एनकाउंटर हो

Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! पीड़ित परिवार को सौंपा गया चेक

सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर के बाद दहशत, घर छोड़कर भाग गए लोग, 13 फ्लैट पर लटका ताला, सूर्या के घर पर कैसे हैं हालात?

बकरीद के दिन सूर्या की हत्या के बाद असद ने बनाया रील? सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल