# गाज़ियाबाद

दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Ghaziabad Hotel Suicide: गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के एक होटल में लड़की का शव फंदे से लटका मिला। वह एक दूसरे समुदाय के लड़के के साथ होटल आई थी। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
photo patrika

Ghaziabad Hotel Suicide: गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के विजयनगर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में एक लड़की की लाश पंखे से लटकी हुई मिली। यह खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।  बताया जा रहा है कि लड़की यहां अपने से दूसरे धर्म के एक लड़के के साथ आई थी। घटना के बाद होटल के स्टाफ ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और साथ आए लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

होटल के रजिस्टर से खुला राज

होटल के कर्मचारियों की सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो लड़की का शव फंदे से लटक रहा था। जब पुलिस ने होटल के एंट्री रजिस्टर की जांच की, तो पता चला कि लड़की यहां एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ रुकी हुई थी। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उस लड़के को हिरासत में ले लिया है। उस पर लड़की को खुदकुशी के लिए उकसाने का शक है।

पुलिस का क्या कहना है?

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी उपासना पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार 4 जून की शाम को होटल के स्टाफ ने पुलिस को इस सुसाइड के बारे में बताया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। लड़की के घरवालों को इस हादसे की खबर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है और लड़के से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कब और किन परिस्थितियों में होटल पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Also Read
View All
मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से

सूर्या हत्याकांड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान की एंट्री, कहा- मुझे फतवे का डर नहीं, CM योगी से की ‘बकरीद बैन’ करने की मांग