# गाज़ियाबाद

‘उसने गलती की थी, तो एनकाउंटर हो गया’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद का शव लेने पहुंचे चाचा ने क्या कहा?

Surya Muder Case Update: 'असद का एनकाउंटर हो गया, अब क्या बाकी रहा...' शव लेने पहुंचे चाचा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने माना कि असद से गलती हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
सूर्या हत्याकांड के एनकाउंटर में मारा गया आरोपी असद के चाचा | फोटो सोर्स- patrika.com

Surya Muder Case Update: 'असद का एनकाउंटर हो गया है, अब और क्या बाकी रह गया है? उसने गलती की थी, जिसकी वजह से उसका एनकाउंटर हो गया।' यह बेहद भावुक और बड़ा बयान सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के चाचा ने दिया है। असद का शव लेने पहुंचे चाचा ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में यह बात कही। एनकाउंटर के बाद पूरे मामले पर यह असद के परिवार की पहली सीधी प्रतिक्रिया है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर माना है कि असद से बड़ी गलती हुई थी और उसी का नतीजा आज सबके सामने है।

'उसने गलती की थी, इसलिए एनकाउंटर हुआ', बोले असद के चाचा

असद के चाचा ने एक नीजी चैनल से बातचीत में कहा कि असद का एनकाउंटर हो गया है, अब और क्या बाकी रह गया है? उसने गलती की थी, जिसकी वजह से उसका एनकाउंटर हो गया। चाचा का यह बयान इसलिए बड़ा है क्योंकि उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर कोई सवाल नहीं उठाया, बल्कि सीधे तौर पर यह माना कि असद गलत रास्ते पर था और अपनी ही गलती की वजह से मारा गया।

कैमरे के सामने छलका चाचा का दर्द

जब मीडिया वालों ने असद का शव लेने पहुंचे उसके चाचा से बात की, तो उन्होंने बहुत भारी मन से अपनी बात रखी। एक निजी चैनल के कैमरे पर बोलते हुए उनके चेहरे पर साफ दुख और पछतावा दिख रहा था। उन्होंने बिना किसी घुमाव-फिराव के सीधे शब्दों में अपनी बात कही।

असद के मकान को लेकर भी बना हुआ है सस्पेंस

असद के एनकाउंटर के बाद अब उसके मकान को लेकर भी बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। जांच के लिए पहुंची सरकारी टीम को आस-पास के लोगों से अलग-अलग बातें पता चली हैं, जहां कुछ पड़ोसियों का कहना है कि असद का परिवार करीब छह महीने पहले यहां किराए पर रहने आया था, वहीं कुछ लोगों का दावा है कि परिवार ने हाल ही में यह मकान खरीद लिया था। हालांकि मकान पर ताला लगा होने की वजह से अधिकारी अभी तक कागजों की जांच नहीं कर पाए हैं और सच का पता लगाया जा रहा है।

बाकी आरोपियों की प्रॉपर्टी की भी होगी जांच, बनेगी रिपोर्ट

एक प्राइवेट चैनल से बातचीत में तहसीलदार आलोक ने बताया कि इस केस से जुड़े दूसरे आरोपियों की संपत्तियों और उनके कागजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन इन सभी आरोपियों से जुड़ी पूरी जानकारी इकट्ठा करने में जुटा है, जिसके बाद एक पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजी जाएगी ताकि आगे का एक्शन लिया जा सकें।

Also Read
View All
‘मेरा घर वापस दिला दो साहब’ गाजियाबाद में विधवा की गुहार पर DM का बड़ा एक्शन, पुलिस साथ लेकर खुद पहुंच गए मौके पर

ये लोग खोड़ा में बसाए नहीं गए…खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए, असद के एनकाउंटर के बाद बोले संगीत सोम

‘हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी है’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी टीम

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाला असद कपड़ों की दुकान पर करता था काम, आखिर क्यों हुआ खून करने पर उतारू