# फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: 6 हफ्तों तक चलेगा वर्ल्ड कप, 48 टीमों के बीच खेले जाएंगे 104 मैच, 40 साल बाद टूर्नामेंट में लौटा इराक

48 टीमों के स्लॉट से कई देशों को फायदा हुआ है, जो एक लंबे अंतराल के बाद इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। इराक 40 साल बाद इस टूर्नामेंट में लौट रहा है। स्कॉटलैंड 28 साल बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगा।

2 min read
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इस बार 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे (Photo - IANS)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। 11 जून से 19 जुलाई के बीच यह टूर्नामेंट संयुक्त रूप से यूएसए, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जाएगा। यह अब तक आयोजित सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप भी होगा, जिसमें हिस्सा लेने वाले देश भी ज्यादा होंगे और मुकाबलों की संख्या भी इस बार पहले से कहीं अधिक होगी।

अब 42 टीमें लेंगी हिस्सा

पिछली प्रणाली के तहत, 32 टीमों को चार-चार टीमों के 8 ग्रुप में बांटा जाता था। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट चरणों के शुरू होने से पहले 'राउंड ऑफ 16' में पहुंचती थीं, लेकिन इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है, जिन्हें चार-चार टीमों के 12 ग्रुप (ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के, एल) में बांटा गया है। प्रत्येक टीम ग्रुप-चरण में अपने तीन मैच खेलेगी। जीत पर 3 अंक, ड्रॉ पर 1 अंक और हार पर कोई भी अंक नहीं मिलेगा।

अब एक अतिरिक्त नॉकआउट राउंड होगा

प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। इनके अलावा, अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीम भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहले नॉकआउट चरण में 16 टीमें पहुंचती थीं, लेकिन इस बार 32 टीमें इस दौर में प्रवेश करेंगी।

इसके परिणामस्वरूप, टूर्नामेंट में अब एक अतिरिक्त नॉकआउट राउंड होगा, जिसे 'राउंड ऑफ 32' कहा जाएगा। इसके बाद 'राउंड ऑफ 16', क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले फीफा वर्ल्ड कप तक मुकाबलों की संख्या 64 थी, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 104 किया गया है। इस बार वर्ल्ड कप 6 हफ्तों तक चलेगा।

इराक और स्कॉटलैंड की दशकों के बाद वापसी

48 टीमों के स्लॉट से कई देशों को फायदा हुआ है, जो एक लंबे अंतराल के बाद इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। इराक 40 साल बाद इस टूर्नामेंट में लौट रहा है। स्कॉटलैंड 28 साल बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगा।

मेजबानी का अधिकार रखने वाले इन तीनों देशों के कुल 16 स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 11 अमेरिका में, 3 मैक्सिको में और 2 कनाडा में स्थित हैं। सर्वाधिक मुकाबलों की मेजबानी करने वाला यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका फाइनल मैच की मेजबानी भी करेगा। मेक्सिको तीन वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला देश होगा। इससे पहले मेक्सिको ने साल 1970 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

Also Read
View All
FIFA World CUp 2026: जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के जीते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच, ब्राजील के रोनाल्डो भी लिस्ट में शामिल

FIFA World Cup 2026: स्टेडियम में पानी की बोतल समेत इन चीजों को ले जाने पर लगा बैन, FIFA के अचानक लिए फैसले से फैंस में मचा हाहाकार

FIFA World Cup 2026: इन सात देशों ने वर्ल्ड कप में जड़े हैं 100 गोल, रोनाल्डो का देश पुर्तगाली लिस्ट में नहीं

FIFA World cup 2026: इन पांच स्टार खिलाड़ियों ने बतौर युवा कप्तान जीता है फीफा वर्ल्ड कप, एक ने हाथ से मारा था गोल

भारत के लिए नहीं खेल पाए पिता, अब बेटा खेलेगा FIFA विश्व कप, जानें कौन हैं कतर की वर्ल्ड टीम में जगह बनाने वाले तहसीन मोहम्मद