# मनोरंजन

जिस पार्लर में गईं ट्विशा शर्मा, वहां की मालकिन का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- मौत के अगले दिन बार-बार फोन कर रही थी सास

Twisha Sharma Death Case Controversy: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के मौत मामले में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब जिस पार्लर में ट्विशा पहुंची थीं, वहां की मालकिन का बयान सामने आया है।

2 min read
Twisha Sharma Death Case Controversy (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत का मामला हर गुजरते दिन के साथ और भी उलझता जा रहा है। इस केस में अब जो नए खुलासे सामने आए हैं, उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। ट्विशा की मौत के बाद सबसे ज्यादा सवाल उनकी सास गिरिबाला सिंह को लेकर उठ रहे हैं। अब एक पार्लर मालकिन के दावों ने इस पूरे मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

मौत से कुछ घंटे पहले पार्लर गई थीं ट्विशा (Twisha Sharma Death Case Controversy)

बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा अपनी मौत से कुछ घंटे पहले एक ब्यूटी पार्लर गई थीं। ये वही पार्लर था जहां वो पहले भी कई बार जा चुकी थीं। पार्लर की मालकिन किरण परिहार ने अब निजी चैनल से बात करते हुए अहम खुलासा किया है। मालकिन के मुताबिक ट्विशा दोपहर के वक्त वहां पहुंची थीं और कई घंटे बिताने के बाद शाम को वापस लौटी थीं। लेकिन असली कहानी अगले दिन शुरू हुई, जब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह का फोन लगातार पार्लर में आने लगा।

सास गिरीबाला लगातार कर रही थी फोन

किरण परिहार ने दावा किया कि गिरिबाला बार-बार एक ही सवाल पूछ रही थीं कि ट्विशा कितने बजे आई थीं, कितनी देर रुकी थीं और क्या उन्होंने कोई पेमेंट किया था। इतना ही नहीं, वह इस बात को लेकर भी काफी बेचैन नजर आईं कि क्या पार्लर में ट्विशा के आने का कोई रिकॉर्ड या फुटेज मौजूद है। पार्लर मालकिन के अनुसार, गिरिबाला की आवाज में घबराहट साफ महसूस हो रही थी।

चौंकाने वाली बात सामने आई

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब कुछ लोग खुद को वकील बताकर पार्लर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये लोग सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर आए थे और उन्होंने कहा कि उन्हें CCTV फुटेज चाहिए। इसके बाद टेक्नीशियन को बुलवाकर फुटेज निकलवाया गया और उसे अपने साथ ले जाया गया। हालांकि पूरा CCTV सिस्टम जब्त नहीं किया गया।

अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इतनी जल्दी फुटेज लेने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या ये सब पुलिस की जानकारी में हुआ या फिर किसी और मकसद से फुटेज हटवाया गया? इन सवालों ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है।

मालकिन को खबर सुनते ही लगा सदमा

किरण परिहार ने यह भी बताया कि जब उन्होंने गिरिबाला से ट्विशा की हालत के बारे में पूछा, तब उन्हें पता चला कि ट्विशा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। इस खबर के बाद वह खुद भी सदमे में आ गई थीं। पार्लर मालकिन के मुताबिक, ट्विशा काफी शांत स्वभाव की लड़की थीं और कभी भी परेशान नजर नहीं आईं।

ट्विशा शर्मा मौत केस अब सिर्फ एक सामान्य जांच नहीं रह गया है। हर दिन सामने आ रहे नए दावे और खुलासे लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि आखिर ट्विशा की मौत के पीछे की सच्चाई कब सामने आएगी।