# शिक्षा

HP Board 10th Result हो गया जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

HP Board 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
HPBOSE Class 10 Result 2026 (Image- Gemini)

HP Board 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक के नतीजे घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट आज सुबह 10 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया जाएगा। जो स्टूडेंटस इस साल 10वीं की बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे वे अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

3 से 28 मार्च के बीच हुए थे एग्जाम

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। स्टूडेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि, वेबसाइट से डाउनलोड की जाने वाली मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। ऑरिजिनल मार्कशीट के लिए सभी छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा। वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in और UMANG ऐप पर देख भी देक सकेंगे।

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एचपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 परसेंट अंक प्राप्त करने होंगे। इन 33 प्रतिशत अंकों में थ्योरी के साथ साथ इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा के नंबर भी शामिल हैं। इसके अलावा छात्रों का ओवरऑल एग्रीगेट यानी कुल प्रतिशत भी कम से कम 33 प्रतिशत होना कंपलसरी है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई बार परेशानी आ सकती है इसलिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर मेन्यू में जाकर रिजल्ट्स वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

मार्कशीट सामने आने के बाद स्टूडेंट्स दी गई कुछ अहम जानकारियों को जरूर चेक कर लें ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी न हो:

  • आपके रिजल्ट का स्टेटस यानी आप पास हैं या फेल।
  • स्टूडेंट का नाम जन्म तिथि और माता पिता का नाम बिल्कुल सही हो।
  • हर विषय में हासिल किए गए अलग-अलग अंक।
  • सभी विषयों के कुल अंक और आपका ग्रांड टोटल।