# शिक्षा

CBSE Result 2025: पिछले साल 13 मई को जारी हुआ था CBSE रिजल्ट, क्या इस बार भी इस दिन जारी होंगे परिणाम

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले सप्ताह कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

2 min read

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले सप्ताह तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इन वेबसाइट के अलावा आप डिजिलॉकर, UMANG और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट की तारीखों का अभी तक कोई घोषणा नहीं किया गया है।

मूल्यांकन के लिए आधिकारिक वेबसाइट से हासिल करें जानकारी 

यदि छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, मूल्यांकन आदि की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी हासिल करें। 

कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट 

2024 में सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए पास प्रतिशत 93.60% और कक्षा 12वीं के लिए 87.98% था। 2023 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.12% और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.33% रहा। 2022 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 94.40% और कक्षा 12वीं का 92.71% देखा गया। 2021 में कक्षा 10वीं के लिए पास प्रतिशत 99.04% और कक्षा 12वीं के लिए 99.37% पर पहुंच गया। 2020 मेंकक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 91.46% और कक्षा 12वीं का 88.78% दर्ज किया गया।

कब जारी हुआ था वर्ष 2024 का रिजल्ट

हाल के वर्षों में CBSE कक्षा के रिजल्ट आमतौर पर मई में घोषित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। वहीं 2023 में 12 मई को और 2019 में 6 मई को। हालांकि, 2022, 2021, 2020 में, महामारी के कारण सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 22 जुलाई, 3 अगस्त और 13 जुलाई को घोषित किए गए थे।

ऐसे देखें रिजल्ट (CBSE Result 2025 Steps To Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें 
  • इतना करते ही रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें