# शिक्षा

वेबसाइट पर गड़बड़ी के बाद CBSE का बड़ा फैसला, आंसर शीट मंगाने की तारीख 24 मई तक फिर बढ़ाई

CBSE Answer Sheet Photocopy 2026: पोर्टल क्रैश होने और फीस भुगतान में परेशानी के कारण सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब सीबीएसई ने 12th आंसर शीट की स्कैन कॉपी मंगाने की लास्ट डेट बढ़ाकर 24 मई कर दी है।

less than 1 minute read
CBSE 12th Answer Sheet 2026 (Image- AI)

CBSE Answer Sheet Photocopy 2026:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को एक बड़ी राहत दी है। आंसर शीट की स्कैन कॉपी मंगाने के लिए पोर्टल पर आ रही लगातार तकनीकी गड़बड़ियों और स्टूडेंट्स की शिकायतों के बाद बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। अब छात्र 23 मई की जगह 24 मई, 2026 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स को अपनी जांची गई आंसर शीट की फोटोकॉपी चाहिए वे सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CBSE ने कहा वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक

सीबीएसई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि, पिछले कुछ दिनों से उनकी वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है। इसके साथ ही सिस्टम में छेड़छाड़ की कई कोशिशें भी की गई हैं जिसके कारण, वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही थी और सिस्टम बाधित हो रहा था। इन्हीं तकनीकी समस्याओं को देखते हुए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी स्टूडेंट इस सुविधा से वंचित न रहे बोर्ड ने स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट) को प्राप्त करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

री-चेकिंग के लिए मिलेगा एक्सट्रा समय

वेबसाइट क्रैश होने और फीस के भुगतान में आ रही भारी परेशानी को लेकर माता-पिता और स्टूडेंट्स ने काफी नाराजगी जताई थी। अब सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को एक और बड़ी राहत देते हुए बताया है कि, उन्हें अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी मिलने के बाद अगले चरण के लिए आवेदन करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। इन दो दिनों में स्टूडेंट्स अंकों के वेरिफिकेशन या अपनी आंसर शीट में पाई गई किसी भी गलती के आधार पर पुनर्मूल्यांकन (री-चेकिंग) के लिए अप्लाई कर सकेंगे।