# डाइट फिटनेस

Black Tomato : काला टमाटर खाइए, हार्ट अटैक से बचिए… आयुर्वेदिक डॉक्टर ने गिनाए कई फायदे

Black Tomato : काले रंग का टमाटर (kala tamatar khane ke fayde) आपके शुग को भी कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखकर हार्ट अटैक से बचा सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक ने ब्लैक टमाटर के कई फायदे बताए हैं।

2 min read
काले टमाटर की तस्वीर | Photo - IANS

Black Tomato AKA Kala Tamatar : हमलोग अधिकतर लाल टमाटर ही देखे हैं या फिर, कच्चा वाला हरा टमाटर। ऐसे में काला टमाटर दिख जाए तो शायद ही यकीन हो! पर, सच ये है कि काला टमाटर भी होता है। वैसे तो लाल टमाटर के भी कई फायदे हैं लेकिन, काला वाला टमाटर भी कम नहीं। आइए, आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज से समझते हैं कि काला टमाटर खाने के फायदे (Kala Tamatar Khane ke Fayde) क्या हैं?

ब्रिटेन में काले टमाटर की उपज

ब्रिटेन में काले टमाटर की उपज होती है। भारत में भी कुछ जगहों पर इसकी खेती हो रही है। इसके अलावा भी कई देशों में इसकी खेती होती है। साथ ही वहां के लोग इसका सेवन करते हैं।

काले टमाटर का स्वाद

डॉ. अर्जुन ने बताया, लाल टमाटर का स्वाद खट्टा होता, लेकिन काले टमाटर का स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा टाइप का होता है। यूं कह लें कि नमकीन और मीठा होता है। इस हिसाब से खाने में ये आपको स्वादिष्ट लगेगा।

काले टमाटर के कई फायदे

वो आगे कहते हैं कि काले टमाटर में एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इन दोनों के कारण ही इसको खाने से बहुत लाभ मिलता है। इसके अलावा काले टमाटर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप सेहत के हिसाब से चुनना चाहें तो काले टमाटर को खाएं।

दिल के लिए लाभकारी काला टमाटर

काले रंग का टमाटर दिल हेल्दी रखने का काम करता है। ब्लैक टमाटर में एंथोसाइनिन होता है, जो दिल पर पड़ रहे स्ट्रैस को कम करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है।

ब्लड प्रेशर, शुगर रहेगा नियंत्रित

सलाह देते हुए बताया कि काले टमाटर को खाने से बीपी (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं। इसके साथ ही खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल रखने में मददगार है। इसके पीछे का कारण ये है कि काले टमाटर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पैनक्रियाज को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं।

पाचन के साथ-साथ आंख को भी रखता है हेल्दी

इसके साथ ही काले टमाटर में विटामिन ए और सी होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी होता है। साथ ही काले टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, पाचन शक्ति को सही रखने का काम करते हैं।