# धर्म-कर्म

मंदिर की वर्षगांठ पर किया ध्वजारोहण

बेंगलूरु. सीरवी समाज ट्रस्ट, एचएसआर लेआउट की ओर से मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं समाज भवन उद्घाटन की सप्तम वर्षगांठ धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया।प्रातः पूजा-अर्चना के पश्चात अमर ध्वजा के लाभार्थी शोभाराम प्रदीप चोयल परिवार ने भवन के शिखर पर ध्वजारोहण किया। आईमाता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गेर […]

less than 1 minute read

बेंगलूरु.

सीरवी समाज ट्रस्ट, एचएसआर लेआउट की ओर से मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं समाज भवन उद्घाटन की सप्तम वर्षगांठ धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया।प्रातः पूजा-अर्चना के पश्चात अमर ध्वजा के लाभार्थी शोभाराम प्रदीप चोयल परिवार ने भवन के शिखर पर ध्वजारोहण किया। आईमाता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बाद में महाआरती हुई।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुलाराम काग, सचिव देवाराम चोयल, सहसचिव प्रभुराम सिंदडा, कोषाध्यक्ष केसाराम राठौड़, मीडिया प्रभारी भंवरलाल गहलोत, सह मीडिया प्रभारी गोपाराम गहलोत, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मदनलाल राठौड़, सचिव मंगलाराम सोलंकी, बाबूलाल काग, मनोज कुमार मुलेवा, पूर्व अध्यक्ष फाउलाल परिहारिया, सुजाराम राठौड़ आदि उपस्थित रहे।