# क्रिकेट

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, IPL के इतिहास में पावरप्ले में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आईपीएल के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सूर्यवंशी ने पावरप्ले में पूरे किए 500 रन

सूर्यवंशी ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में अब तक 18 गेंदों पर 33 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में पावरप्ले में 500 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वैभव ने ये 500 रन 47 चौकों और 53 छक्कों की मदद से पूरे किए हैं।

आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर ने पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2024 में ट्रैविस हेड ने 402 रन बनाए थे। हेड ने भी यह कारनामा हैदराबाद के लिए किया था। वहीं गुजारत के साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 402 रन और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में 382 रन बनाए थे।

IPL के किसी एक सीज़न में 1-6 ओवरों के बीच सबसे ज़्यादा रन

521 - वैभव सूर्यवंशी (2026) (SR: 233.63)
467 - डेविड वॉर्नर (2016) (SR: 150.16)
402 - ट्रैविस हेड (2024) (SR: 208.29)
402 - साई सुदर्शन (2025) (SR: 155.81)
382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009) (SR: 165.36)

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 700 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी

इसके अलावा वैभव ने इस सीजन अपने 700 रन भी पूरे कर लिए हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 47.40 की औसत से अबतक 711रन बना लिए हैं, जिसमें स्ट्राइक रेट 239.39 रहा है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता था टॉस

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रॉयल्स बिना किसी बदलाव के उतरेगी। गुजरात ने एक बदलाव किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि साई किशोर की वापसी हुई है।

Also Read
View All
RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी फिर शतक से चूके, डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़ राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया

IPL 2026: कगिसो रबाडा ने फेंकी 153 Kmph की रफ्तार से आग उगलती गेंद, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ दिया 91 मीटर लंबा छक्का, देखें Video

मार्श, पूरन या मार्करम… IPL 2027 में कौन बनेगा ऋषभ पंत की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्‍तान?

RR vs SRH Qualifier 2: मैच से पहले विवाद! इस वजह से दो बार कराना पड़ा टॉस, राजस्थान ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी के पास आज फिर IPL 2026 में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 20 रन बनाते ही दिग्‍गजों के स्‍पेशल क्‍लब होगी एंट्री