# क्रिकेट

Rajasthan Royals playoffs Record: राजस्थान रॉयल्स ने खेले हैं 12 प्लेऑफ मुक़ाबले, क्वालीफायर 2 में दो बार मिली है हार, पढ़ें कैसा है रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स पहले सीजन में चैम्पियन बनी थी। लेकिन उसके बाद से एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हालांकि आईपीएल 2022 में टीम ने दूसरी बार फ़ाइनल खेला था। इन दो फाइनल के अलावा राजस्थान ने 19 सीजन में सिर्फ छह बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।

2 min read
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था (Photo - IANS)

Rajasthan Royals record in IPL playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। राजस्थान के लिए यह सीजन मिलाजुला रहा है। टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 8 मुकाबले जीते थे और 16 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। राजस्थान प्लेऑफ में जगह बनाने वाली आखिरी टीम थी।

गुजरात टाइटंस से फाइनल हार चुका है राजस्थान

यह सातवीं बार है जब राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम दो बार फ़ाइनल खेल चुकी है। इसमें एक बार आईपीएल 2008 में उन्होंने जीत हासिल की थी, वहीं 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामन करना पड़ा था। इसके अलावा टीम दो बार क्वालीफायर 2 और दो बार एलिमिनेटर हार चुकी है। पहले सीजन की चैम्पियन पिछले 18 साल से खिताब के लिए तरस रही है।

आईपीएल प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स का सफर

सालस्टेजआखिरी मुकाबलानतीजा
2008फाइनल (चैंपियन)चेन्नई सुपर किंग्स3 विकेट से जीत
2013क्वालिफायर 2मुंबई इंडियंस4 विकेट से हार
2015एलिमिनेटररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर71 रन से हार
2018एलिमिनेटरकोलकाता नाइट राइडर्स25 रन से हार
2022फाइनलगुजरात टाइटंस7 विकेट से हार
2024क्वालिफायर 2सनराइजर्स हैदराबाद4 विकेट से हार
2026क्वालिफायर 2गुजरात टाइटंसफैसला बाकी

प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने अबतक 12 प्लेऑफ मुक़ाबले खेले हैं और इनमें से छह में उन्हें जीत और छह में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस से वे कभी प्लेऑफ में मैच नहीं जीत पाये हैं। ऐसे में शुक्रवार को खेला जाने वाला दूसरा क्वालीफायर उनके लिए आसान नहीं होगा।

IPL प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स का ओवरऑल रिकॉर्ड

टीमअवधिमैचजीतहारटाईबेनतीजाजीत प्रतिशत
राजस्थान रॉयल्स (RR)2008–202612660050%

हेड टू हेड में गुजरात आगे

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 मुकाबलों में जीत जीटी के हाथ लगी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है। गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालीफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।