# क्रिकेट

IPL अधिकारियों को सताने लगा फिक्सिंग का डर! खिलाड़ियों दी स्मार्ट सनग्लासेस न पहने की हिदायत

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब सिर्फ 2 मैच के बाद चैंपियन टीम का फैसला हो जाएगा। उससे पहले आईपीएल की एंटी करप्शन सिक्योरिटी यूनिट खिलाड़ियों को कुछ चीजें न करने की हिदायत दी है।

2 min read
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (फोटो- IANS)

ACSU Warns IPL Players: आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है, जहां प्लेऑफ खेले जा रहे हैं और प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अब सिर्फ तीन ही टीमें बची हैं। मतलब सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) फाइनल पहुंच चुकी है। क्वालीफायर-2 में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने होंगी और जीतने वाली टीम 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

फिक्सिंग रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम

उससे पहले आईपीएल की एंटी करप्शन सिक्योरिटी यूनिट ने खिलाड़ियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है, जहां उन्होंने वॉर्निंग दी है कि खिलाड़ी स्मार्ट ग्लासेस, सनग्लासेस और ऐसे एक्टिव गॉगल्स, जिनसे बातचीत की जा सकती है और रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, उन्हें पहनने से बचें। आपको बता दें कि अंतिम चरण में यह फैसला स्पॉट फिक्सिंग जैसे मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है। आपको बता दें कि कई कंपनियां आईपीएल में खिलाड़ियों को स्मार्ट आईवियर मार्केटिंग के उद्देश्य से भेज रही हैं। इसके बाद से ACSU ने इस तरह की डिवाइसेज पर रोक लगाने की बात कही है।

सूत्रों के अनुसार, ACSU ने इस बात पर चिंता जताई है कि ये स्मार्ट डिवाइस लाइव-स्ट्रीमिंग करने, टेक्स्ट मैसेज भेजने और पाने, और मोबाइल डेटा या Wi-Fi नेटवर्क के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल करने में सक्षम हैं, जिससे मैचों के दौरान बिना अनुमति के बातचीत और इनके गलत इस्तेमाल की आशंका बढ़ जाती है।

आपको बता दें कि क्रिकेट मैच में पहले से ही मैच के दौरान मोबाइल फोन यूज करना, स्मार्ट वॉच पहनना और बातचीत की जाने वाली इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइसेस के यूज पर पाबंदी लगी है।

फाइनल की रेस में RR और GT

इस सीजन की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, के साथ गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में जगह बनाई थी। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स को मात दी और बेंगलुरु ने गुजरात को हराया। हार के बावजूद गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा, क्योंकि शुभमन गिल एंड कंपनी ने क्वालीफायर 1 खेला था। दूसरी ओर सनराइजर्स हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अब राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरेगी।