15 साल के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा द्वारा 153 कीलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई तेज तर्रार गेंद पर 91 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है।
वैभव सूर्यवंशी की यह अर्धशतक अन्य दिनों के मुक़ाबले बेहद धीमा था। उन्होंने यह 31 गेंदों पर पूरा किया। इस दौरान सूर्यवंशी ने एक ऐसा छक्का लगाया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। 15 साल के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा द्वारा 153 कीलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई तेज तर्रार गेंद पर 91 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया।
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले भी इस शॉट से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “रबाडा की 153 kmph की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का वह सीधा 91 मीटर का छक्का, शायद इस टूर्नामेंट का सबसे हैरान कर देने वाला शॉट। मैं इस युवा खिलाड़ी से एक पल के लिए भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं।”
सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में पावरप्ले में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने ये 500 रन 47 चौकों और 53 छक्कों की मदद से पूरे किए हैं।
इसके अलावा वैभव ने इस सीजन अपने 700 रन भी पूरे कर लिए हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 47.40 की औसत से अबतक 727 रन बना लिए हैं, जिसमें स्ट्राइक रेट 239.39 रहा है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए थे।