# क्रिकेट

Viral Video: आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या ने भाई क्रुणाल को दिया ये खतरनाक रिएक्शन, देख ऑडियंस रह गई दंग!

Hardik Pandya vs Krunal Pandya Reaction: क्या पंड्या भाइयों के बीच दरार आ चुकी है? RCB vs MI मैच में हार्दिक पंड्या के आउट होने पर क्रुणाल पंड्या का आक्रामक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। नताशा स्टेनकोविक और माहिका शर्मा के बीच की जंग से लेकर मैदान की अनबन तक, जानिए क्यों ये वीडियो हो रहा है वायरल!

2 min read
क्रुणाल पंड्या की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन जाते हुए हार्दिक पंड्या (@ipl20/Screengrab)

IPL 2026, Krunal Pandya vs Hardik Pandya Reaction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या के बीच मैच में अग्रेशन देखने को मिला, जबकि ये दोनों खिलाड़ी सगे भाई है। सोशल मीडिया पर इस वक्त यही सवाल चर्चाओं में हैं। MI और RCB के बीच हुए मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने दोनों भाइयों के बीच दरार की खबरों को और हवा दे दी है। जब हार्दिक पंड्या आउट हुए, तो उनके सगे भाई क्रुणाल पंड्या का रिएक्शन देखने लायक था। क्रुणाल ने जिस आक्रामक तरीके से हार्दिक के विकेट का जश्न मनाया, उसका वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर फैंस हैरान हैं कि क्या दोनों भाइयों के रिश्तों में वाकई खटास आ गई है?

मैदान पर दिखी दूरियां

मैच के दौरान भी यह साफ देखा गया कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से बात करना तो दूर, नजरें मिलाना भी जरूरी नहीं समझा। हार्दिक के नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद से ही दोनों के बीच तनाव की खबरें आ रही हैं। अक्सर देखा गया है कि क्रुणाल की पत्नी अक्सर नताशा के साथ देखी जाती हैं, जबकि हार्दिक अब अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी क्रुणाल या उनकी फैमिली ने हार्दिक के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था, जो काफी अजीब लगा।

ये रहा मैच का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा दिया और आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 240 रनों का विशाल स्कोर बनाया। फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली (50) और रजत पाटीदार (53) ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। आरसीबी की तरफ से सुयश शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं जैकब डफी, रसिक सलाम और क्रुणाल पंड्या के खाते में 1-1 विकेट आया। मुंबई इंडियंस ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन क्रुणाल के उस 'विकेट वाले जश्न' ने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर ली हैं।