# क्रिकेट

RCB की मालकिन और गुजरात टाइटंस से भी कनेक्शन! अनन्या बिड़ला के डबल रोल पर क्यों नहीं हुई कोई कार्रवाई?

IPL 2026 Final, Ananya Birla RCB owner support Gujarat Titans: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले IPL 2026 के महामुकाबले के बीच, मशहूर बिजनेसवुमन और सिंगर अनन्या बिड़ला को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरसीबी (RCB) की ओनरशिप का जश्न मनाने से ठीक कुछ घंटे पहले उन्हें गुजरात टाइटंस के इवेंट में देखा गया। फैंस हैरान हैं कि वह एक साथ दो टीमों के साथ कैसे जुड़ी हैं? जानिए इस सस्पेंस का पूरा सच।

2 min read
अनन्या बिड़ला का RCB पर मालिकाना हक और GT पर उनकी स्पॉन्सरशिप (Photo - Screengrab)

IPL 2026 Final, Ananya Birla RCB owner support Gujarat Titans: मशहूर बिजनेसवुमन और सिंगर अनन्या बिड़ला इन दिनों आईपीएल के सीजन में एक अनोखे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऐतिहासिक टेकओवर (मालिकाना हक) का जश्न मनाने से ठीक कुछ घंटे पहले अनन्या बिड़ला को गुजरात टाइटंस के एक इवेंट में देखा गया था। एक ही दिन में दो अलग-अलग आईपीएल टीमों के कैंप में दिखने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई और लोग पूछने लगे कि क्या यह हितों का टकराव (Conflict of Interest) नहीं है? लेकिन इस पूरे मामले के पीछे का सच कुछ और ही है।

दोनों की जर्सी पर बिरला एस्टेट्स का नाम

पूरा मामला यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मालिकाना हक की घोषणा होने से ठीक पहले, अनन्या बिड़ला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के सीजन लॉन्च इवेंट 'शुभारंभ 2026' में शामिल हुई थीं। वहां वह 'बिड़ला एस्टेट्स' (Birla Estates) का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, जिसे आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का प्रिंसिपल स्पॉन्सर (मुख्य प्रायोजक) घोषित किया गया था। इस इवेंट के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें एक साइन की हुई जर्सी भी गिफ्ट की थी। इस डील के तहत पूरे सीजन में गुजरात टाइटंस की किट और प्रमोशन पर बिड़ला एस्टेट्स का लोगो दिखाई देगा।

मजेदार बात यह है कि इसी के ठीक बाद, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कंसोर्टियम ने रिकॉर्ड ₹16,700 करोड़ ($1.78 बिलियन) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को खरीद लिया। टाइमिंग ऐसी थी कि फैंस को लगा अनन्या बिड़ला एक साथ दो टीमों में हाथ आजमा रही हैं।

क्यों नहीं है यह कोई विवाद?

नियमों के मुताबिक इसमें कोई टकराव नहीं है क्योंकि 'बिड़ला एस्टेट्स' सिर्फ गुजरात टाइटंस की स्पॉन्सर (प्रायोजक) है, मालकिन नहीं। वहीं दूसरी तरफ, आदित्य बिड़ला ग्रुप आधिकारिक तौर पर आरसीबी का मालिक है। आईपीएल के नियमों में स्पॉन्सरशिप और फ्रेंचाइजी ओनरशिप दोनों अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट के तहत आते हैं, इसलिए कानूनी रूप से यह बिल्कुल सही है। आधुनिक खेल जगत में ऐसी चीजें अब आम बात हो चुकी हैं।

आज किसे सपोर्ट करेंगी अनन्या

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आईपीएल 2026 का महा-फाइनल मुकाबला होना है। इस खिताबी जंग में सबसे मजेदार बात यह होगी कि मैदान पर उतरने वाली दोनों ही टीमों की जर्सी पर बिड़ला ग्रुप का नाम चमकता हुआ नजर आएगा।

इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस अनन्या बिड़ला को लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि 'शी इज द हैप्पीएस्ट गर्ल राइट नाउ' (यानी इस वक्त वह दुनिया की सबसे खुश लड़की हैं), क्योंकि उनकी मालिकाना हक वाली टीम (RCB) और उनकी स्पॉन्सर्ड टीम (GT) दोनों ही आपस में ट्रॉफी के लिए भिड़ने जा रही हैं। मैच का नतीजा चाहे जो भी हो, जीत अनन्या बिड़ला की ही होनी है और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई हैं।