# क्रिकेट

टीम इंडिया अपने ही घर में बनेगी मेहमान! अफगानिस्तान बनाने जा रहा है क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

Afghanistan Host India In Delhi: क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जहां टीम इंडिया अपने ही देश में मेहमान बनेगी और अफगानिस्तान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत की मेजबानी (Host) करेगा। जानिए क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी।

2 min read
अफगानिस्तान टीम के राशिद खान और भारतीय टीम के हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा (Photo - IANS)

India vs Afghanistan T20 Series 2026, Afghanistan Host India In Delhi: क्रिकेट की दुनिया में हमेशा यही होता है कि जो टीम दौरा करती है, वह मेहमान होती है और जिस देश में मैच होता है, वह मेजबान (Host) होता है। लेकिन, सितंबर 2026 में एक ऐसा अनोखा नजारा दिखने वाला है, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा। भारतीय टीम अपने ही घर में, अपने ही फैंस के सामने मेहमान बनकर मैदान पर उतरेगी और अफगानिस्तान की टीम भारत की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसके सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे।

सुरक्षा के कारण भारत बना होम ग्राउंड

अफगानिस्तान में सुरक्षा कारणों की वजह से काफी समय से इंटरनेशनल मैचों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपने घरेलू मैच विदेशी मैदानों पर खेलता आ रहा है। बीसीसीआई (BCCI) और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हमेशा से ही काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। बीसीसीआई अक्सर आयरलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसे बोर्ड्स की मदद के लिए सीरीज खेलता है, ताकि उनकी कमाई बढ़ सके। इसी कड़ी में अब दोनों बोर्ड के बीच दिल्ली में सीरीज कराने की पूरी सहमति बन चुकी है।

DDCA के साथ बातचीत पूरी, शेड्यूल हुआ तय

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के बीच स्टेडियम को लेकर बातचीत फाइनल हो चुकी है। डीडीसीए इस अनोखी सीरीज के लिए अरुण जेटली स्टेडियम देने को तैयार है। इसके लिए डीडीसीए अपनी दिल्ली प्रीमियर लीग के शेड्यूल में भी बदलाव कर रहा है।

इस तारीख से शुरू हो सकते हैं महामुकाबले

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच ये तीनों टी20 मैच दिल्ली में 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जा सकते हैं। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बहुत खास है क्योंकि इसके तुरंत बाद जापान में एशियन गेम्स 2026 शुरू होने जा रहे हैं, जहां क्रिकेट मैच 23 सितंबर से खेले जाएंगे। ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज को एशियन गेम्स की तैयारी के रूप में देख रही हैं।

इससे पहले भी अफगानिस्तान भारत के ग्रेटर नोएडा और देहरादून में आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होस्ट कर चुका है। सितंबर 2024 में ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका टेस्ट मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था, लेकिन इस बार दिल्ली में फैंस को एक धमाकेदार और ऐतिहासिक सीरीज देखने को मिलने वाली है।

Also Read
View All
IND vs AFG टेस्ट से पहले भारतीय टीम को मिला नया स्पिन कोच, न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के व्‍हाइटवॉश से लिया सबक

गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया के लिए बेस्‍ट T20 हेड कोच? संजय मांजरेकर ने बताया नाम

श्रीलंका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 की घोषणा की, IPL खेलने की अनुमति नहीं देने पर बोर्ड को कोर्ट में घसीटने वाले तुषारा भी 46 क्रिकेटर में शामिल

‘खुद एक मजाक बन गए हैं!’… ललित मोदी ने LSG के मालिक को सरेआम लताड़ा, ऋषभ पंत से बदतमीजी करने पर बुरी तरह भड़के

IPL 2026 में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्‍या दोगुनी की एंडोर्समेंट फीस? जानें अब कितना कर रहे चार्ज