# चेन्नई

Chennai news: मांझा से वकील घायल, प्रतिबंधित पतंग बिक्री पर कार्रवाई

Chennai में मदुरैवायल बायपास रोड पर एक वकील मांझा डोरी में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांझे व पतंगों की बड़ी खेप जब्त की है। मदुरैवायल बायपास पर हादसा, वकील घायल कोडंगयूर के एझिल नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद राशिद अपने भाई के […]

2 min read
Two people arrested for spying for Pakistan (Representational Photo)

Chennai में मदुरैवायल बायपास रोड पर एक वकील मांझा डोरी में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांझे व पतंगों की बड़ी खेप जब्त की है।

मदुरैवायल बायपास पर हादसा, वकील घायल

कोडंगयूर के एझिल नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद राशिद अपने भाई के साथ टू-व्हीलर से तांबरम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मदुरैवायल बायपास फ्लाईओवर के पास ढीली पतंग की डोरी, जिसमें तेज मांझा लगा था, उनके चेहरे पर लिपट गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और मोहम्मद राशिद के माथे व नाक पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर वानगरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मांझा डोरी वाली पतंग किसने उड़ाई थी। घायल वकील का उपचार चल रहा है।

प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई

मदुरैवायल पुल पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने वानगरम और विरुगंबाक्कम इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने कुल 450 पतंग और 6 मांझे की चरखी बरामद की। जांच में सामने आया कि ब्रेन एंथनी (22) और 17 वर्षीय नाबालिग ने इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर विज्ञापन देखकर विरुगंबाक्कम निवासी शमसुद्दीन (40) से प्रतिबंधित सामग्री खरीदी थी। शमसुद्दीन के घर से 350 पतंग और 5 मांझे की चरखी जब्त की गई। वह यह सामग्री बेंगलूरु से मंगवाकर सोशल मीडिया के जरिए बेचता था।

ऑनलाइन पतंग बिक्री पर भी शिकंजा

विरुगंबाक्कम के मजीद नगर क्षेत्र में पुलिस ने अशोकुमार (47) को गिरफ्तार कर 99 पतंग और एक मांझे की चरखी बरामद की। अशोकुमार जयपुर से सामग्री मंगवाकर ऑनलाइन माध्यमों से छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मांझे से पतंग उड़ाना सख्त अपराध है और दोषियों को 5 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

Chennai news: मांझा से वकील घायल, प्रतिबंधित पतंग बिक्री पर कार्रवाई (Representational Photo)