# कारोबार

US Iran Conflict बढ़ा तो टूट गया बाजार, 2 दिन की तेजी के बाद हुई बिकवाली, जानिए कौन-से शेयर सबसे अधिक टूटे

Why Share Market fall today: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 479 पॉइंट टूट गया।

2 min read
Stock Market आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

Stock Market News: उधर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा और इधर शेयर बाजार में गिरावट आ गई। भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच हमले फिर शुरू होने से शांति वार्ता को बड़ा झटका लगा है। एक दिन पहले अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में कई ठिकानों पर हमले किये थे। अमेरिका ने सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही नौकाओं और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर अटैक किया था। इसके बाद आज ईरान ने एक अमेरिकी ड्रोन को गिरा दिया है। इन घटनाओं से निवेशकों का सेंटीमेंट डाउन है और वे बिकवाली कर रहे हैं।

479 अंक गिरा सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.63 फीसदी या 479 अंक की गिरावट के साथ 76,009 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.49 फीसदी या 118 अंक गिरकर 23,913 पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी बैंक 0.36 फीसदी या 200 अंक टूटकर 55,092 पर बंद हुआ। पिछले दो सत्रों की तेजी के बाद आज मंगलवार को बाजार में बिकवाली हावी रही।

मेटल और एफएमसीजी शेयरों में दिखी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी केमिकल्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी सीमेंट में गिरावट दर्ज हुई है।

NSE के इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

शेयरलेटेस्ट प्राइस (रुपये प्रति शेयर)बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
MODISONLTD251.1320.00
DCENGOLD177.9120.00
BLISSGVS381.0520.00
HITECHCORP200.1620.00
INDORAMA44.4719.99
BIOFILCHEM37.1517.86
TAALECH3,330.0017.12
AGROPHOS34.9016.33
MARKSANS254.4515.52
JINDWORLD30.4914.24
VINDHYATEL2,007.2013.15
DIAMONDYD1,107.0012.96
DPWIRES194.0012.63
HESTERBIO2,130.5012.45

NSE के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

शेयरलेटेस्ट प्राइसबदलाव (प्रतिशत में)
TECHNOE1,195.90-12.90
GANDHITUBE842.00-12.41
GRADIENTE4.14-10.00
LEMERITE222.45-9.99
DENTA257.00-9.98
DSSL1,720.30-9.22
AJMERA119.80-8.81
ASTAR638.50-8.78
RUBYMILLS250.00-8.46
INA134.70-8.26
CONCOR475.25-7.19
POLYMED1,437.50-7.09
TIPSFILMS366.00-6.95
TECILCHEM11.81-6.93

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर लाल निशान पर और 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट भारती एयरटेल, ट्रेंट, टीसीएस और टाइटन में दर्ज हुई। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, इंडिगो, बीईएल, इन्फोसिस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और सनफार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, टेक महिंद्रा, इटरनल, मारुति, एचयूएल, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर मे तेजी दर्ज हुई।