# कारोबार

Stock Market Holiday Today: बकरीद पर आज शेयर बाजार खुला रहेगा या नहीं, इस साल कब-कब बंद रहेगा मार्केट?

Stock Market Closed: आज शेयर बाजार बकरीद के चलते बंद रहेगा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सुबह के सत्र में कोई कामकाज नहीं होगा। बुधवार को शेयर बाजार सपाट बंद हुआ था।

2 min read
Stock Market Holiday: आज शेयर बाजार में छुट्टी है। (PC: ANI)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुआ था। ग्लोबल बाजारों के मिले-जुले संकेतों के कारण निवेशक सतर्क रुख अपनाएं हुए हैं। आज गुरुवार को शेयर बाजार में बकरीद के चलते छुट्टी रहेगी। इस सप्ताह ट्रेडिंग वीक छोटा होने के कारण भी बुधवार को बाजार सीमित दायरे में रहा था।

बकरीद पर बंद रहेगा मार्केट

बीएसई और एनएसई ने 28 मई 2026 को बकरीद के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। इस कारण इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, एनडीएस आरएसटी और ट्राइ पार्टी रेपो सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। मई महीने में यह दूसरा बाजार अवकाश है। इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहा था।

लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 141 अंकों की गिरावट के साथ 75,867 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 मात्र 6 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। निफ्टी का 23,900 से ऊपर का स्तर कायम रहा। इसके साथ ही बाजार में बैंकिंग शेयरों में गिरावट दिखी। बुधवार को बैंक निफ्टी 239 अंकों की गिरावट के साथ 54,853 के स्तर पर पहुंच गया।

पावर सेक्टर में दिखी तेजी

बुधवार को पावर सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई पावर इंडेक्स इंट्रा-डे ट्रेड में नए रिकॉर्ड स्तर 8,439 तक पहुंच गया था। पिछले दो महीनों में यह इंडेक्स करीब 24 फीसदी चढ़ चुका है। BHEL और CG Power जैसे शेयर भी अपने नए उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। मजबूत मांग और कंपनियों की अच्छी ऑर्डर बुक को इस तेजी की बड़ी वजह माना जा रहा है।

साल 2026 में आगे कब-कब रहेगी मार्केट की छुट्टी

क्र. स.अवकाश / त्योहारतारीखदिन
1बकरीद28-मई-2026गुरुवार
2मुहर्रम26-जून-2026शुक्रवार
3गणेश चतुर्थी14-सितंबर-2026सोमवार
4महात्मा गांधी जयंती02-अक्टूबर-2026शुक्रवार
5दशहरा20-अक्टूबर-2026मंगलवार
6दिवाली10-नवंबर-2026मंगलवार
7प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव24-नवंबर-2026मंगलवार
8क्रिसमस25-दिसंबर-2026शुक्रवार
Source: BSE

कमोडिटी मार्केट में शाम को खुलेगा कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार 28 मई को कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार सुबह के सत्र में बंद रहेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, शाम के सत्र में कारोबार दोबारा शुरू किया जाएगा। शाम 5 बजे से रात 11:30 तक ट्रेडिंग जारी रहेगी।