# बॉलीवुड

Maatrubhumi First Review: सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का पहला रिव्यू आया सामने, फिल्म देख सुभाष घई ने दिया रिएक्शन

Maatrubhumi First Review Out: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को देखने के बाद सुभाष घई ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Maatrubhumi First Review Out (सोर्स- एक्स)

Maatrubhumi First Review Out: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में सलमान ने अपने खास दोस्तों को पहले ही फिल्म दिखा दी है। डेविड धवन और सुभाष घई जैसे बड़े डायरेक्टर्स ने सलमान की फिल्म देख ली है। सुभाष घई ने फिल्म देखने के बाद क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

सुभाई घई ने फिल्म का दिया रिव्यू

फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा- 'आज फूड स्क्वायर में अपने पसंदीदा निर्देशकों को एक साथ देखना बेहद खूबसूरत अनुभव रहा, जहां हमने अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ का रफ कट देखा। इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की इमोशनल कहानी पर आधारित है, जिसमें अपने देश और परिवारों के प्रति उनके जज्बात को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। साथ ही फिल्म आपसी शांति और सम्मान का संदेश भी देती है।

प्रिय सलमान, हमें आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद। हम दिल से कामना करते हैं कि आपकी ये पॉजिटिव सोच वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ बड़ी सफलता हासिल करे। हमारी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद।'

कब रिलीज हो रही फिल्म?

सलमान खान की इस फिल्म शुरुआत में ‘बैटल ऑफ गलवां’ टाइटल दिया गया था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए वास्तविक संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। पहले इसे अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन टाइटल बदलने और फिल्म में कुछ संशोधन किए जाने के चलते इसकी रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। मेकर्स ने अब तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।