# बॉलीवुड

‘ये बहुत डरावना है’, कोयंबटूर बम घटना पर भड़कीं रवीना टंडन, आरोपी के लिए मांगी सख्त सजा

Raveena Tandon: हाल ही में कोयंबटूर में महिला के इनकार से नाराज युवक द्वारा घर पर केरोसिन बम फेंकने की घटना पर रवीना टंडन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इसे ‘बहुत भयानक’ बताते हुए आरोपी को सख्त सजा देने की मांग भी की है।

2 min read
कोयंबटूर हमले पर रवीना टंडन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया। (फोटो सोर्स: officialraveenatandon)

Raveena Tandon Reaction on Coimbatore Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कोयंबटूर की एक चौंकाने वाली घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ख़बरों के मुताबिक, यह घटना कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके में हुई, जिसमें एक आदमी ने केरोसिन से भरी बोतलों से एक महिला के घर पर हमला किया था, क्योंकि महिला ने कथित तौर पर उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना पर दिया रिएक्शन (Raveena Tandon Reaction on Coimbatore Incident)

बता दें कि मंगलवार (26 मई) को, हमले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, रवीना टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना पर अपना गुस्सा और चिंता जाहिर की। इस परेशान करने वाले मामले पर रिएक्शन देते हुए रवीना ने लिखा, "यह बहुत भयानक है। इन आदमियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। काश, वो फिर कभी सूरज की रोशनी न देख पाएं।"

कोयंबटूर हमले पर रवीना टंडन ने जताई चिंता। (फोटो सोर्स: officialraveenatandon)

रवीना टंडन अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से जुड़े मामलों पर वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय शेयर करती रहती हैं।

क्या है कोयंबटूर की घटना पर पुलिस का बयान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कोयंबटूर के थोंडामुथुर इलाके में हुई। आरोपी की पहचान कार्तिक के रूप में हुई है; आरोप है कि जब महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया और उसका प्रपोजल को स्वीकार करने से इनकार कर दिया तो उसने केरोसिन से भरी बोतलें फेंककर महिला के घर को निशाना बनाया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई, क्योंकि हमले के समय वो घर के अंदर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि इलाके से CCTV फुटेज बरामद कर लिया गया है, और फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

शिकायत महिला के पिता सुंदरमूर्ति ने दर्ज कराई है, जो थलियुर टाउन पंचायत में फिटर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कोयंबटूर के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कार्तिक से मिली थी, और बाद में दोनों एक रिश्ते में आ गए थे। खबरों के मुताबिक, महिला ने ये रिश्ता तब खत्म किया जब उसे पता चला कि कार्तिक के खिलाफ तमिलनाडु के कई पुलिस स्टेशनों में हत्या और लूट समेत 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि ब्रेकअप के बाद भी, कार्तिक कथित तौर पर महिला को परेशान करता रहा और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव डालता रहा। वहीं, काम के मोर्चे पर, रवीना अगली बार अक्षय कुमार, परेश रावल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अन्य कलाकारों के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में नज़र आएंगी।