# बॉलीवुड

न ‘किंग’, ना ‘रामायण’, IMDb की लिस्ट में दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा बनी 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म

IMDb Most anticipated Indian film of 2026: शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्मों को पीछे छोड़ ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनी इस साल की most anticipated Indian film. जानिए कौन सी है ये फिल्म?

2 min read
2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म। (फोटो सोर्स: IMDb)

IMDb Most Anticipated Indian Film of 2026: हिंदी सिनेमा के लिए साल 2026 एक बहुत ही महत्वपूर्ण साल रहा है। इस साल की बड़ी शुरुआत रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2- द रिवेंज' की धमाकेदार एंट्री से हुई। दुनियाभर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। अब लेकिन अभी साल के 5 महीने ही ख़तम हुए हैं और आने वाले महीनों में शाहरुख़ खान की 'किंग', रणबीर कपूर की रामायण और आलिया भट्ट की अल्फा फिल्में रिलीज होने को है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्में भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस को और भी ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं।

साधारण रोमांटिक ड्रामा फिल्म का है सबको इंतजार

Internet Movie Database (IMDb) अपने पोर्टल पर इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों पर नजर रखता है। 29 मई यानि आज तक के आंकड़ों के मुताबिक, IMDb की 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म बन चुकी है दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', जो कि एक साधारण रोमांटिक ड्रामा है।

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म। (फोटो सोर्स: IMDb)

कैसे होता है ये आंकलन

जानकारी के लिए बता दें कि यह रैंकिंग, IMDb साइट पर किसी तय समय-सीमा के दौरान हर फिल्म के पेज पर आने वाले व्यूज की संख्या के आधार पर तय की जाती है। इससे फ़िल्म को एक प्रतिशत अनुपात मिलता है, जो यह बताता है कि साइट पर आने वाले कुल विजिटर्स में से कितने लोग उस फिल्म का सबसे ज्यादा वेट कर रहे हैं।

'रामायण' और 'किंग' टॉप 10 में क्यों नहीं हैं?

जहां एक तरफ 'मैं वापस आऊंगा' लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाए हुए है, वहीं 'रामायण' और 'किंग' जैसी बड़ी फिल्में टॉप 10 में शामिल नहीं हैं। इसका मुख्य कारण है कि IMDb की यह लिस्ट 'रियल-टाइम पॉपुलैरिटी' पर आधारित होती है। जानकरी के लिए बता दें कि रामायण अक्टूबर में रिलीज होने वाली है, जबकि शाहरुख़ खान की 'किंग' साल के आखिर में दिसंबर में सिनेमाघरों में आएगी। इन दोनों फिल्मों की रिलीज में काफी समय बाकी है, यही वजह है कि मई-जून तक इनका क्रेज अभी कम है। हालांकि, 2026 की आखिरी तिमाही शुरू होते ही यह तस्वीर अपने आप बदल जाएगी।

'मैं वापस आऊंगा' के बारे में

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी देश के बंटवारे के समय पर आधारित है। Applause Entertainment और Window Seat Films के बैनर तले बनी 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तमिलनाडु के सीएम विजय की फिल्म का भी है लोगों को बेसब्री से इंतजार

वहीं, हिंदी भाषी फिल्मों के अलावा तेलुगु सिनेमा में 'पेद्दी' और कन्नड़ सिनेमा में यश की टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन एक भारतीय फिल्म और है जिसको लेकर चर्चाये जोरों पर हैं। इस फिल्म का नाम है 'जना नायकन', जो तमिलनाडु के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म है और जिसकी रिलीज में काफी समय से रूकावट आ रही थी। हालांकि, अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट नहीं मिली है मगर इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।