Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari: इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल कहे जाने वाले इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी ने कभी अपना रिश्ता पब्लिक नहीं किया, लेकिन अक्सर दोनों एक साथ नजर आ ही जाते हैं। ऐसे मे दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इब्राहिम कैमरे से बचने के लिए पलक को नीचे बेसमेंट में धक्का देते हैं। अब इसे देख लोगों से रहा नहीं गया और कमेंट की बाढ़ आ गई।
Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari movie date video:बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर स्टार किड्स की लव लाइफ को लेकर गपशप का बाजार गर्म रहता है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है तो वह कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरत बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) हैं। दोनों हमेशा अपनी कथित लव लाइफ और सीक्रेट डेटिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों को चोरी-छिपे साथ वक्त बिताते देखा जाता रहा है। अब इंटरनेट पर इस रूमर्ड कपल का एक नया और बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें इब्राहिम अपनी लेडीलव पलक को मीडिया के कैमरों से बचाने की नाकाम कोशिश करते हैं, लेकिन आखिरकार दोनों रंगे हाथ पकड़े ही जाते हैं।
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई के जुहू के एक PVR सिनेमाघर का बताया जा रहा है, जहां दोनों एक साथ लेट-नाइट मूवी डेट पर पहुंचे थे। फिल्म खत्म होने के बाद जब दोनों बाहर निकलने लगे, तो उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि रास्ते के दोनों तरफ पैपराजी उनका इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम फोन पर बात करते हुए एक कॉरिडोर से आगे बढ़ते हैं, लेकिन तभी अचानक उनकी नजर सामने खड़े कैमरों की भारी भीड़ पर पड़ती है। पैपराजी को देखते ही इब्राहिम के होश उड़ जाते हैं। वह फौरन पीछे की तरफ मुड़ते हैं और सीढ़ियों से ऊपर आ रहीं पलक तिवारी जैसे ही गेट के अंदर कदम रखती हैं, इब्राहिम उन्हें कैमरों की नजर से बचाने के लिए झटके से पीछे की ओर धक्का दे देते हैं। इब्राहिम को लगता है कि उन्होंने पलक को छुपा लिया है, लेकिन खेल तब बिगड़ जाता है जब पता चलता है कि पीछे की तरफ भी कुछ कैमरामैन पहले से ही खड़े थे।
इस अचानक हुए 'धप्पा' से दोनों ही स्टार किड्स बेहद असहज और परेशान नजर आए। वीडियो में पलक तिवारी काले रंग का मास्क पहने हुए थीं और कैमरों को देखकर वह अपना चेहरा छुपाने की पूरी कोशिश करने लगीं। इसके बाद पैपराजी की नजरों से बचने के लिए वह तेजी से सीढ़ियों से उतरकर बेसमेंट की ओर भागती नजर आईं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने भी मजे लेना शुरू कर दिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स का कहना है कि जब पूरा देश जानता है कि आप दोनों साथ हैं, तो फिर इस तरह छुपने-छुपाने और धक्का देने की क्या जरूरत है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि जब प्यार करते हो तो डरना क्यों? ऐसे में इब्राहिम और पलक के कई फैंस पैपराजी पर भी गुस्सा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि सेलिब्रिटीज की भी अपनी एक पर्सनल लाइफ होती है और उनके इस निजी पलों का सम्मान किया जाना चाहिए। खैर, वजह चाहे जो भी हो, लेकिन पलक और इब्राहिम का यह 'हाइड एंड सीक' वाला वीडियो इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।