Giorgia Andriani Viral Video: जॉर्जिया एंड्रियानी जो अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक व्यक्ति से बहस बहस करती हुई नजर आ रही हैं और उसकी पहचान पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहीं हैं।
Giorgia Andriani Viral Video: सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स-गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने कल रात मुंबई में करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में हुई इस पार्टी के वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद इस पार्टी की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। पार्टी के वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इनमें से एक क्लिप में जॉर्जिया अपना बर्थडे केक काटते हुए, पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए और वहां मौजूद पैप्स से बात करते हुए दिखाई दीं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि हंसी-ख़ुशी और पात्री का माहौल तब अचानक से बदल गया जब खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताने वाला एक शख्स, कथित तौर पर पार्टी के दौरान उनके पास आया और उनसे पार्टी खत्म करने का आग्रह किया क्योंकि रेस्टोरेंट को बंद करने का टाइम हो रहा था। बता दें कि उस व्यक्ति ने पार्टी में तब दखल दिया जब जॉर्जिया फोटोग्राफर्स और अपने खास गेस्ट्स के साथ जश्न मना रही थीं। लेकिन मैनेजर के आने के बाद स्थिति जल्द ही बिगड़ गई क्योंकि जॉर्जिया का सब्र का बांध टूटता दिखा।
इस वायरल वीडियो में उन्हें उस व्यक्ति की पहचान पर सवाल उठाते और कहते हुए सुना गया कि वो असली मैनेजर नहीं है। इसके साथ ही जॉर्जिया को ये भी कहते हुए सुना गया कि 'यहां से दफा हो जाओ। मैं अपने मीडिया वालों के साथ जश्न मना रही हूं।"
खबरों की मानें तो अब तक न तो जॉर्जिया एंड्रियानी और न ही रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने इस वायरल घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई रिएक्शन दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया था। साल 2023 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। और उसी साल ब्रेअकप के बाद अरबाज खान ने दिसंबर में मुंबई स्थित अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर शुरा खान से शादी की थी।