Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाला है 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन। इसमें वर्जन में कई नए और पहले कभी न दिखाए गए सीन भी शामिल होंगे। इसकी लंबाई 3 घंटे 52 मिनट है, जो इंटरनेशनल लेवल पर दर्शकों को एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Dhurandhar 2 OTT Release: एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है और विदेशों में दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म का एक्सटेंटेड 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन 14 मई, 2026 से इंटरनेशनल लेवल पर स्ट्रीम होगा। इस खबर से रणवीर सिंह के फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ओटीटी वर्जन में कई ऐसे सीन्स शामिल हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे।
फिल्म का नेटफ्लिक्स वर्जन 3 घंटे 52 मिनट का है, जो सिनेमाघरों में दिखाए गए वर्जन से तीन मिनट लंबा है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की लम्बाई 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड का था। इस लंबे वर्जन को फिल्म की ज्यादा असली और पूरी कहानी दिखाने वाला बताया जा रहा है।
हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इन एक्स्ट्रा 3 मिनट की फुटेज में क्या-क्या शामिल है, माना जा रहा है कि फिल्म के इस 3 मिनट लंबे वर्जन में फिल्म के दमदार एक्शन और इमोशनल सीन को और बेहतर तरीके से दिखाया जाएगा। फिल्म 4K में डॉल्बी 5.1 ऑडियो सपोर्ट के साथ स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी इसमें एचडीआर, डॉल्बी विज़न या डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन इंटरनेशनल लेवल पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। जबकि भारत में इसके स्ट्रीमिंग राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं। भारतीय प्रशंसक अब उम्मीद कर रहे हैं कि "रॉ एंड अनदेखा" का यही वर्जन जल्द ही इस इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगा।
जिन दर्शकों ने फिल्म सिनेमाघरों में देखी है, उनके लिए फिल्म का एक्स्ट्रा फुटेज चर्चा का केंद्र बन गया है, खासकर इस बात को लेकर कि क्या इसमें जोड़े गए सीन क्लाइमेक्स के इमोशनल इम्पैक्ट को को बदलेंगे। वहीं, इंटरनेशनल फैंस के लिए, जो 'धुरंधर 2' मूवी हॉल में नहीं देख पाए, उनके लिए ये आने वाली 14 मई को होने वाला वर्ल्ड OTT प्रीमियर फिल्म को उसके पूरे वर्जन में देखने का पहला मौका होगा।