# बॉलीवुड

FWICE विवाद के बीच रणवीर सिंह पर कंट्रोवर्सी ने बढ़ाई इंडस्ट्री टेंशन, दीपिका की चुप्पी भी चर्चा में

Ranveer Singh: फिल्म वर्कर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (FWICE) के विवाद के बीच रणवीर सिंह के खिलाफ बढ़ती कंट्रोवर्सी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तनाव को और बढ़ा दिया है।

2 min read
रणवीर सिंह और पत्नी दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स: x के@iconicdeepikaa/@StudioFlicks अकाउंट द्वारा)

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार कारण सिर्फ उनकी फिल्म नहीं बल्कि इंडस्ट्री के अंदर का बढ़ता विवाद है। बता दें, फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से उनके अचानक बाहर निकलने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जारी करने का आदेश दे दिया है, जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच मतभेद

FWICE के इस फैसले के बाद एक्टर रणवीर सिंह पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये सिर्फ एक पेशेवर फैसला है या इंडस्ट्री पॉलिटिक्स का हिस्सा है। बता दें, संगठन ने 38 क्राफ्ट यूनियनों को निर्देश दिया है कि वे तब तक एक्टर के साथ काम न करें जब तक विवाद सुलझ नहीं जाता। इस फैसले से शूटिंग और प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें, ये विवाद तब और बड़ा हो गया जब खबरें सामने आईं कि 'डॉन 3' की प्री-प्रोडक्शन पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद, फिल्म से अचानक बाहर निकलने के फैसले को लेकर प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच मतभेद की बात भी सामने आई, जिससे ये मामला सिर्फ क्रिएटिव नहीं बल्कि फाइनेंशियल मतभेद में भी बदल गया।

दीपिका पादुकोण की चुप्पी को लेकर चर्चा तेज

इन सब मामले के बीच, रणवीर सिंह की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। FWICE की कार्रवाई के बाद उन्होंने सीधे बयान देने के बजाय अपनी टीम के जरिए प्रतिक्रिया दी, जिसमें ये भी कहा गया कि वो सभी के प्रति सम्मान रखते हैं और विवादों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। उनकी ये 'साइलेंस पॉलिसी' सोशल मीडिया पर भी बहस का कारण बन गई है, कुछ लोग इसे समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ इसे बचाव की नीति मान रहे हैं।

बता दें, विवाद को और गहराई तब मिली जब एक्टर को पहले से जुड़े एक पुराने मामले में मंदिर यात्रा और सार्वजनिक माफी से जुड़ी स्थिति का भी सामना करना पड़ा। तो वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी को लेकर भी चर्चा तेज है। कई लोग इसे "पावर कपल की रणनीतिक दूरी" बता रहे हैं, तो कुछ इसे सही समय पर कमेंट्स देने की सोच मान रहे हैं।