# बॉलीवुड

स्मिता पाटिल की मौत के बाद राज बब्बर को हुआ था दोबारा प्यार? बेटे आर्य ने पिता के अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी

Arya Babbar On Father Raj Babbar Affair: राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर ने स्मिता पाटिल संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है। जब उनसे पिता के रेखा संग अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने रेखा की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तरफ तो कोई भी आपर्षित हो सकता है। चाहे वह मैं ही क्यों न हूं…

3 min read
आर्य बब्बर ने पिता के अफेयर पर किया खुलासा

Arya Babbar interview Raj Babbar Rekha affair: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता राज बब्बर का पारिवारिक इतिहास हमेशा से ही फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय रहा है। उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से अक्सर अखबारों और मैगजीनों की सुर्खियां बनते रहे हैं। अब इसी कड़ी में राज बब्बर के बड़े बेटे और अभिनेता आर्य बब्बर ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने पिता की स्मिता पाटिल संग शादी और उनकी मौत के बाद एक और अफेयर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। आर्य ने पिता राज बब्बर और रेखा के कथित अफेयर की खबरों पर भी बेहद बेबाक और मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखी है।

आर्य बब्बर ने पिता के अफेयर पर किया खुलासा (Raj Babbar and Smita Patil relationship history)

इंटरव्यू के दौरान जब आर्य बब्बर से उनके पिता और स्मिता पाटिल के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इतने सालों में चाहे उनके परिवार ने कितनी भी सफलता हासिल कर ली हो, इस प्रेम कहानी की चर्चा कभी खत्म ही नहीं हो सकती। आर्य ने कहा, "जब स्मिता मां मेरे पिता के जीवन में आईं, तब मैं सिर्फ 3 या 4 साल का था। मुझे ठीक से याद नहीं है कि उस वक्त घर में क्या हो रहा था। आज मैं 44 साल का हूं, लेकिन लोग आज भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं।

हमारे परिवार ने जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन हमारे जीवन का सबसे बड़ा मुद्दा यही बन गया कि मेरे पिता को प्यार हुआ था। ऐसा नहीं होना चाहिए। हम सब उस बात को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं, मेरे पापा भी जिंदगी में आगे बढ़ गए, तो अब बाकी दुनिया को भी आगे बढ़ जाना चाहिए।"

राज बब्बर का था एक और अफेयर (Arya Babbar comments on Rekha beauty)

बातचीत के दौरान जब राज बब्बर और दिग्गज अभिनेत्री रेखा के बीच कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तो आर्य ने हंसते हुए कहा, "अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या वह रेखा जी की तरफ आकर्षित थे, तो भाई वो इतनी खूबसूरत हैं कि कौन उनकी तरफ आकर्षित नहीं होगा? क्या आप नहीं होंगे? मैं तो खुद हो जाऊंगा! इसलिए अगर पापा आकर्षित हुए भी, तो हुए। यह तो इंसान का स्वभाव है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।" आर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि जीवन की हर बात को लेकर इतना भावनात्मक बोझ नहीं ढोना चाहिए।

जब आर्य से पूछा गया कि क्या राज बब्बर ने उनकी मां नादिरा बब्बर से कानूनी तौर पर तलाक लिया था, तो उन्होंने बेहद शालीनता से जवाब दिया। आर्य ने कहा, "मेरी इस बारे में कभी पापा से बात नहीं हुई। अपने छोटे भाई प्रतीक के सम्मान में मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता क्योंकि यहां बात किसी की मां की हो रही है। मैं स्मिता पाटिल जी को 'स्मिता मां' कहता हूं और उन्हें हमेशा वही प्यार और सम्मान देता रहूंगा जो मेरे पिता ने उन्हें दिया था।"

क्या है राज बब्बर का पारिवारिक इतिहास?

जिन्हें जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि राज बब्बर ने साल 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे आर्य और जूही बब्बर हुए। शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर को स्मिता पाटिल से प्यार हो गया। खबरों के मुताबिक, उन्होंने 1982 में नादिरा से अलग होकर स्मिता से शादी कर ली थी। साल 1986 में उनके बेटे प्रतीक का जन्म हुआ, लेकिन बच्चे को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद स्मिता पाटिल का निधन हो गया। स्मिता के जाने के बाद राज बब्बर दोबारा अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट आए और उनसे फिर से शादी कर ली।