# भोपाल

‘टि्वशा…’ जानिए क्या होता है इस नाम का मतलब

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित ने एक इंटर्व्यू में अपनी बड़ी बहन 'टि्वशा' के नाम का मतलब बताया है...आप भी जानिए

2 min read
Twisha Sharma Death Case (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates: मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। 12 मई के बाद से रोज इस केस में लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे है। 24 मई को टि्वशा का अंतिम संस्कार किया गया था। ये बेहद भावुक पल था। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने चिता को मुखाग्नि दी थी।

इस दौरान माहौल गमगीन था और हर आंख नम नजर आई, क्योंकि एक परिवार अपनी बेटी ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के सबसे अनमोल हिस्से को हमेशा के लिए अलविदा कह रहा था। इस दौरान टि्वशा का भाई हर्षित बेहद भावुक नजर आया। अब हर्षित ने एक इंटर्व्यू में अपनी बड़ी बहन 'टि्वशा' के नाम का मतलब बताया है। आप भी जानिए क्या होता है मतलब…

क्या होता है 'टि्वशा' के नाम का मतलब

बीते कई दिनों से 'टि्वशा' का नाम सोशल मीडिया खूब घूम रहा है। उनके भाई हर्षित ने बताया कि ट्विशा नाम का मतलब चमक या प्रकाश (Brightness या Light) सूर्य की किरणें होता है। ट्विशा नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है, ये नाम संस्कृत शब्द 'त्विषा' से बना है, जिसका अर्थ है 'she who shines' यह सूर्य की किरणों, दिव्य प्रकाश और आंतरिक तेज से जुड़ा हुआ है। भोर की चीरने वाली पहली किरण भी कहते है। नाम के अर्थ के अनुसार ट्विशा नाम की लड़कियां आमतौर पर चमकदार व्यक्तित्व, बुद्धिमान, सकारात्मक और प्रतिभाशाली मानी जाती हैं, ये जीवन में उजाला फैलाने वाली, ऊर्जावान और रचनात्मक हो सकती हैं।

हो गई सास गिरिबाला की गिरफ्तारी

बता दें कि बीते दिन देर शाम सीबीआई ने सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई। इस पूरे मामले में आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अब उन्हें 2 जून तक रिमांड में ले लिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को सुबह जेपी असप्ताल में समर्थ सिंह का भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। रिमांड के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड थी या मर्डर इसके लिए सीबीआई के जांच अधिकारियों ने प्रश्नों की लंबी-चौड़ी लिस्ट को तैयार किया है। इसके अनुसार ही सास गिरिबाला सिंह और टि्वशा के पति समर्थ सिंह से पूछताछ की जाएगी।

आमने-सामने होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी जल्द ही मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. CBI पहले ही समर्थ सिंह को रिमांड पर ले चुकी है, जबकि गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ का दायरा और बढ़ा दिया गया है. जांच एजेंसी अब 12 मई की रात घर के अंदर क्या हुआ, किसने किससे बात की और घटना के बाद क्या गतिविधियां हुईं, इसकी मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है।