Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में आज आरोपी समर्थ सिंह और मां गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया गया...
Twisha Sharma Case Updates: एमपी में भोपाल के चर्चित केस एक्ट्रेस-मॉडल टि्वशा शर्मा की मौत के मामले में सेवानिवृत्त जज और बेटे समर्थ सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार को दोपहर में सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को पांच दिन की रिमांड पर मांगा था, वहीं पहले से ही रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह की भी रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध सीबीआई ने पेश किया था। न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत ने दो जून तक का रिमांड दे दिया।
सूत्रो के हवाले से खबर मिली है कि कोर्टरूम में आरोपी समर्थ सिंह और टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह को एक ही कठघरे में खड़ा किया गया था। दोनों आपस में बातचीत भी कर रहे थे। दोनों के चेहरों पर किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो दिन पहले सीबीआई की टीम शाम के समय समर्थ को लेकर जब गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी तब भी मां-बेटे में बातचीत हो रही थी।
हालांकि उन दोनों में क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं हो सका। जज शोभना भलावे की कोर्ट में गिरिबाला और समर्थ की रिमांड को लेकर दलीलें दी गई थीं। दोनों आरोपी शांत कठघरे में खड़े थे। उनकी पैरवी के लिए कोर्ट रूम के अंदर कई वकील मौजूद थे।
बता दें कि बीते दिन देर शाम सीबीआई ने सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई। इस पूरे मामले में आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अब उन्हें 2 जून तक रिमांड में ले लिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को सुबह जेपी असप्ताल में समर्थ सिंह का भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया।
रिमांड के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड थी या मर्डर इसके लिए सीबीआई के जांच अधिकारियों ने प्रश्नों की लंबी-चौड़ी लिस्ट को तैयार किया है। इसके अनुसार ही सास गिरिबाला सिंह और टि्वशा के पति समर्थ सिंह से पूछताछ की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक एजेंसी जल्द ही मुख्य आरोपी समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। दोनों से क्रॉस प्रश्न भी पूछे जाएंगे। CBI पहले ही समर्थ सिंह को रिमांड पर ले चुकी है, जबकि गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ का दायरा और बढ़ा दिया गया है. जांच एजेंसी अब 12 मई की रात घर के अंदर क्या हुआ, किसने किससे बात की और घटना के बाद क्या गतिविधियां हुईं, इसकी मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है।
समर्थ सिंह को स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए घर लेकर गई उस दौरान ट्विशा का लैपटॉप, समर्थ सिंह का लैपटॉप, उसके दो मोबाइल फोन और पासपोर्ट जब्त किए गए। सवाल यह है कि जिन लैपटॉप और मोबाइल फोन में चैट, कॉल डिटेल, मेल, लोकेशन और घटना से पहले-बाद की अहम जानकारी हो सकती थी, उन्हें 13 दिन तक जब्त क्यों नहीं किया गया।
खबरों के मुताबिक, ट्विशा के मैसेज से पता चलता है कि समर्थ ने उसकी प्रेग्नेंसी पर शक ज़ाहिर किया था और बच्चे के पिता होने पर सवाल उठाया था। यह उस छवि के बिल्कुल उलट है जो समर्थ ने जांचकर्ताओं के सामने पेश करने की कोशिश की थी कि वह और उसकी मां बच्चा चाहते थे, जबकि ट्विशा गर्भधारण के समय से ही भावनात्मक रूप से परेशान थी। "मैं और मेरी मां बच्चा चाहते थे, लेकिन ट्विशा को गर्भधारण के बाद से ही परेशानी होने लगी थी," समर्थ ने पुलिस को बताया।