# भोपाल

टि्वशा शर्मा केस: ’18 सवालों’ की लिस्ट तैयार, गिरिबाला सिंह को देने होंगे जवाब

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड थी या मर्डर इसके लिए सीबीआई के जांच अधिकारियों ने प्रश्नों की लंबी-चौड़ी लिस्ट को तैयार किया है।

4 min read
Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया गया है। उनके साथ बेटे समर्थ सिंह को बी कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि बीते दिन सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। र शाम सीबीआई उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई। इस पूरे मामले में आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की 5 दिन की रिमांड की मांग की गई है।

बता दें कि शुक्रवार को सुबह जेपी असप्ताल में समर्थ सिंह का भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। जिसके बाद उसकी रिमांड को बढ़ाया जा सकता है। रिमांड के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है।

आमने-सामने होगी पूछताछ

वहीं दूसरी ओर सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड थी या मर्डर इसके लिए सीबीआई के जांच अधिकारियों ने प्रश्नों की लंबी-चौड़ी लिस्ट को तैयार किया है। इसके अनुसार ही सास गिरिबाला सिंह और टि्वशा के पति समर्थ सिंह से पूछताछ की जाएगी। पहले जवाब गिरिबाला सिंह को देना होगा।

फिर इन सवालों पर समर्थ से मिले जवाब का मिलान भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जवाबों को क्रॉसचेक भी किया जाएगा। फिर ट्विशा के परिजनों के आरोपों पर भी बात होगी। सीबीआई इस केस की जांच टनल व्यू मेथड का इस्तेमाल करेगी।

पूछे जाएंगे ये 18 सवाल

-12 मई को घटना के दिन की परिस्थितियां, घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था?

घर के अंदर क्या हो रहा था ?

-बहू ट्विशा और उनके बेटे समर्थ सिंह के बीच आखिरी बार बात कब हुई थी ?

-पुलिस जांच के दौरान ट्विशा की मौत के बाद सूचना देने में देरी क्यों की गई ?

-पुलिस रिकॉर्ड में ट्विशा की लंबाई गलत कैसे दर्ज हुई ?

-घर में लगातार हो रहे विवाद या उत्पीड़न की वजह क्या थी ?

-अगर घर में सब कुछ सामान्य था, तो शादी के महज 5 महीने बाद ही ट्विशा की मौत कैसे हुई?

-अगर ट्विशा ने छत पर फांसी लगाई थी, तो शव को नीचे (ग्राउंड फ्लोर) लाकर CPR देने का फैसला किसने और क्यों लिया ?

-क्या परिवार की तरफ से पुलिस पर दबाव बनाया गया था या सबूत मिटाने की कोशिश की गई ?

-ट्विशा के जिम एरिया में जाने और मौत के बाद नीचे लाने का ही वीडियो क्यों वायरल किया गया, उससे पहले या बाद का वीडियो क्यों नहीं किया गया ?

-क्या कुछ छुपाया गया या सबूत प्रभावित किए गए ?

-पूरे मामले में समर्थ सिंह की भूमिका क्या है?

-घटना के बाद से बयानों में इतना भारी विरोधाभास क्यों था ?

-समर्थ जब फरार था, उस दौरान उसे छिपने में किसने मदद की ?

-क्या गिरिबाला को अपने बेटे की हरकतों की पूरी जानकारी थी ?

-ट्विशा के परिजनों के आरोपों से जुड़े सवालों के जवाब भी गिरिबाला से पूछे जाएंगे ?

-ट्विशा का एबोर्शन क्यों करवाया गया, क्या वजह थी ?

-ट्विशा के पिछले 4 महीने के मैसेज, जो उसने मायके वालों को किए कि वो प्रताड़ित है ?

-ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए, क्या यही सवाल या ताने उसे शादी के बाद दिए जा रहे थे ?

आखिरी घंटों का होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

इस केस में अब सीबीआई अब टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। एजेंसी ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-टू-मिनट समझा जा सके। ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई टनल व्‍यू इन्‍वेटिगेशन करेगी। इसमें ट्विशा को लेकर अनसुलझे सवालों को सुलझाने की कोशिश है। सीसीटीवी, मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्‍स से मिनट टू मिनट टाइम लाइन बनाई जाएगी। सीबीआई ने कटारा हिल्‍स के घर में बारीकी से जांच पड़ताल की है।

twisha sharma case cbi investigation samarth singh tampered crime scene

"मैं और मेरी मां बच्चा चाहते थे…

खबरों के मुताबिक, ट्विशा के मैसेज से पता चलता है कि समर्थ ने उसकी प्रेग्नेंसी पर शक ज़ाहिर किया था और बच्चे के पिता होने पर सवाल उठाया था। यह उस छवि के बिल्कुल उलट है जो समर्थ ने जांचकर्ताओं के सामने पेश करने की कोशिश की थी कि वह और उसकी मां बच्चा चाहते थे, जबकि ट्विशा गर्भधारण के समय से ही भावनात्मक रूप से परेशान थी। "मैं और मेरी मां बच्चा चाहते थे, लेकिन ट्विशा को गर्भधारण के बाद से ही परेशानी होने लगी थी," समर्थ ने पुलिस को बताया।

लैपटॉप-फोन जब्त

बीते दिन जब एसआईटी समर्थ सिंह को स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए घर लेकर गई उस दौरान ट्विशा का लैपटॉप, समर्थ सिंह का लैपटॉप, उसके दो मोबाइल फोन और पासपोर्ट जब्त किए गए। सवाल यह है कि जिन लैपटॉप और मोबाइल फोन में चैट, कॉल डिटेल, मेल, लोकेशन और घटना से पहले-बाद की अहम जानकारी हो सकती थी, उन्हें 13 दिन तक जब्त क्यों नहीं किया गया।