# भोपाल

‘कोर्ट में खड़े होकर हंस रहा था समर्थ’, ट्विशा शर्मा मामले में भाई ने किया खुलासा

Twisha Sharma case: कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस पर ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

2 min read
Twisha Sharma brother said Samarth was laughing in court (Patrika.com)

Twisha Sharma case: भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को पुलिस ने भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपी समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस पर ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा (Twisha Sharma's Brother Harshit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। हर्षित ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- समर्थ कोर्ट में खड़े होकर हंस रहे था। इसके अलावा हर्षित ने ये भी मांग की कि CBI को जल्द से जल्द इस मामले को अपने हाथ में लेना चाहिए। उन्हें इस केस को अपने हाथ में लेना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच शुरू हो सके।

कोर्ट में खड़े होकर हंस रहा था समर्थ- भाई का आरोप

ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम लेकर भाई हर्षित शर्मा से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि- मुझे अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है। हमें उम्मीद है की टीम जल्द से जल्द भोपाल आए क्योंकि हमारी दोबारा पोस्टमार्टम कराने की कराने की मांग का आधार समयसीमा ही थी। हर्षित से जब कोर्ट रूम में पेश हुए समर्थ सिंह के हावभाव के बारे में पुछा गया कि तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि- समर्थ के चेहरे पर दुख और पछतावा जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

हर्षित ने कहा कि 'मैं बॉडी लैंग्वेज का एक्सपर्ट तो नहीं हूं लेकिन देख कर बता सकता हूँ की जो आदमी खड़ा है उसके चेहरे पर किसी भी प्रकार का पछतावा नहीं दिख रहा है। एक होता है की बीवी के जाने का या अपने करीबी के जाने का जो दुख चेहरे पर दिखना चाहिए वो समर्थ के चेहरे पर नहीं दिखा। समर्थ के बॉडी लैंग्वेज से साफ प्रतीत हो रहा था कि वह काफी निश्चिंत (रिलैक्स्ड) दिखाई दे रहे है। वो वहा खड़े होकर हंस रहा था।'

अंधेरे में कोर्ट रूम में बैठा था समर्थ सिंह

पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि रिटायर्ड जज के बेटे को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 'जबलपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कोर्ट रूम के अंदर समर्थ सिंह (Samarth Singh) अंधेरे में, सारी लाइटें बंद करके, मास्क पहनकर आराम से बैठा हुआ था। जज अपनी सीट पर नहीं थे। वहां तीन क्लर्क मौजूद थे। मैंने उनसे पूछा कि किस अधिकार से उन्होंने उसे वहां बिठा रखा है तो उनके पास मेरे सवाल का कोई जवाब नहीं था। जैसे ही समर्थ सिंह ने मुझे देखा, वह वहां से भाग गया। उसके वकीलों ने मुझे धक्का दिया… मुझे नहीं पता कि पुलिस वहां आई थी या नहीं।'

12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।